WWE के पूर्व चैंपियन ने अचानक AEW में डेब्यू कर अपने जिगरी दोस्त को बचाया, रिंग में बवाल मचाते देख पत्नी ने दी प्रतिक्रिया

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर

Roderick Strong: AEW Dynamite का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। पूर्व WWE सुपरस्टार रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग (Roderick Strong) का धमाकेदार डेब्यू देखने को मिला। उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए थे। रॉड्रिक ने शो में बवाल भी मचाया।

दरअसल एडम कोल के ऊपर पिछले हफ्ते अटैक हुआ था। उन्होंने इस हफ्ते प्रोमो में इसका जिक्र किया। साथ ही क्रिस जैरिको के बारे में भी बात की। जैरिको इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर नज़र आए। उन्होंने अपने साथियों को कोल पर हमला करने का आदेश दे दिया। इस बीच ऑरेंज कैसिडी और बंडिडो ने वहां आकर कोल को बचाने की कोशिश की। अंत में जैरिको की टीम भारी पड़ी।

फैंस को इसके बाद बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग ने शानदार अंदाज में अपना डेब्यू किया। इसके बाद जैरिको के साथी रिंग छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो गए। एडम कोल और रॉड्रिक ने फिर एक-दूसरे को गले लगाया। अनडिस्प्यूटेड एरा के दो पूर्व सुपरस्टार्स का मिलन देखकर फैंस खुश हो गए थे।

रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग के AEW में डेब्यू के बाद उनकी पत्नी मरीना शफीर ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्ट्रॉन्ग का AEW में स्वागत किया।

WWE रिंग में Roderick Strong ने अच्छा काम किया था

39 साल के रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग का NXT रन शानदार रहा था। क्रूजरवेट और नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप उन्होंने जीती थी। टैग टीम टाइटल्स पर भी उन्होंने कब्जा जमाया था। उन्होंने NXT में अच्छा काम कर अपना बड़ा नाम रेसलिंग की दुनिया में बना लिया था। साल 2022 में उन्हें WWE द्वारा चुपचाप रिलीज कर दिया गया था।

खैर रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग का AEW रन अब कैसा रहेगा ये देखने वाली बात होगी। एडम कोल के साथ उनकी जोड़ी जबरदस्त रहेगी। ये बात तो तय है कि AEW द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा। रॉड्रिक ने भी कुछ सोच समझकर ही इस कंपनी में कदम रखा होगा। उनके आने से AEW को भी फायदा होगा। व्यूअरशिप में उछाल देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications