WWE दिग्गज ने 46 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, Smackdown में अपने प्रदर्शन से जीता था फैंस का दिल

WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई
WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई

WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार रयान कीजी सकोदा (Ryan Keiji Sakoda) का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। रयान का निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। रयान इस समय ग्रैंड कैलिफोर्निया होटल में काम कर रहे थे। इतनी कम उम्र में ये दिग्गज सभी का साथ छोड़कर चला गया और ये खबर सुनकर जरूर फैंस दुखी हुए होंगे।

Ad

WWE में साल 2003 में रयान कीजी सकोदा आए थे

रेसलिंग की दुनिया में रयान का बहुत बड़ा नाम था। UPW और XWF जैसे प्रमोशन में रयान ने काम कर अपने आप को साबित किया था। इसके बाद साल 2003 में रयान ने WWE में कदम रखा। हालांकि WWE के साथ रयान का काफी छोटा रन रहा। Smackdown में सबसे पहले रयान ने परफॉर्म किया और फैंस का दिल जीत लिया थ। अकियो और टैजी के साथ रयान काफी नजर आए। अकियो ने कई दिग्गज टैग टीम्स के साथ काम किया था। अगस्त 2004 में रयान को रिलीज कर दिया गया था। WWE में उनका छोटा रन रहा लेकिन सभी को उन्होंने प्रभावित कर दिया था।

MTV’s Wrestling Society X series का हिस्सा भी रयान रहे और इसके सिंगल सीजन में उन्होंने काम किया था। WWE से जाने के बाद भी रयान ने रेसलिंग नहीं छोड़ी। साल 2007 तक कैलिफोर्निया इंडी में रयान ने काम किया। साल 2015 में रयान ने WWE के ऊपर केस किया था। कंपनी में अपने रन के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और WWE की तरफ से उन्हें कोई भी सहायता प्रदान नहीं की गई थी। साल 2020 में जाकर ये केस खत्म हुआ था।

रयान का इस दुनिया से चले जाना प्रोफेशनल रेसलिंग के लिए बहुत बड़ा सदमा है। रयान अभी भी रेसलिंग के लिए काफी एक्टिव रहते थे। कई प्रमोशन में वो नजर आते रहते थे। रयान का रेसलिंग करियर किसी भी कंपनी के साथ ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। परफॉर्मेंस हमेशा उनकी अच्छी रहती थी लेकिन किसी कंपनी का साथ उन्हें ज्यादा लंबे समय तक नहीं मिल पाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications