“Conversation with the Big Guy” के हालिया एपिसोड में पूर्व WWE सुपरस्टार
रायबैक ने शील्ड के रीयूनियन के बारे में बातचीत की। साथ ही उन्हें अपने रिंग गियर के बारे में चर्चा की।
पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रायबैक ने WWE में साल 2004 से 2016 तक काम किया। टीवी सीरीज से कंपनी में आने वाले रायबैक पहले WWE के सुपरस्टार है। जून 2010 से पहले वो WWE डैवलेपमेंट में का किया करते थे। जून 2010 में उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया। नेक्सस के साथ वो टीम में शामिल थे। इसके बाद रायबैक बाद में मेन रोस्टर में सिंगल रन के तौर पर काम करने लगे। रायबैक ने पांच बार स्लैमी अव़ार्ड्स और एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियशिप पर कब्जा किया था। मेन रोस्टर के दौरान वो एक ही बार चैंपियन बन पाए।
अपने हालिया एपिसोड में रायबैक ने शील्ड रीयूनियन पर अपने विचार व्यक्त किए। रायबैक ने कहा कि, जब ये तीनों अलग अलग हो गए थे उसके बाद भी इन्होंने बहुत कामयाबी हासिल की। लेकिन अब इन तीनों को एक करने का ये ही सही वक्त था।
रायबैक ने इसके अलावा WWE में अपने रिंग गियर के बारे में भी बताया। रायबैक ने कहा कि, पूरी दुनिया में जितने भी रैसलिंग फैंस है वो सिर्फ रैसलिंग गियर पर अधिक ध्यान देते हैं। मेरा इसमें चार सौ से पांच सौ डॉलर का खर्चा आता था। और बूट में भी करीब एक हजार डॉलर का खर्चा आया।
रायबैक इस समय इंडिपेंडेंट काम कर रहे हैं। कहीं पर ही उन्होंने डील नहीं की है। WWE के साथ उनके रिश्ते हमेशा ही खराब रहे है। कंपनी से निकलने के बाद उन्होंने कंपनी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। आते दिन वो विंस मैकमैहन के बारे में कुछ ना कुछ खराब बयान देते रहते हैं। कंपनी में दोबारा वापसी उनके लिए बहुत ही मुश्किल हैं। क्योंकि वो अपने रिश्ते हद से ज्यादा खराब कर चुके हैं।
Published 12 Oct 2017, 11:10 IST