"सभी को धन्यवाद"- फेमस Superstar ने WWE को अलविदा कहने के बाद फैंस को दिया खास संदेश

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार सैरी ने फैंस को कहा धन्यवाद
पूर्व WWE सुपरस्टार सरी ने फैंस को कहा धन्यवाद

Sarray: पूर्व WWE NXT सुपरस्टार सरी (Sarray) ने थोड़े समय पहले ऐलान किया था कि वो कंपनी को अलविदा कह रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि वो अपने होमटाउन जापान वापस जाने वाली हैं। उन्होंने 13 मार्च 2023 WWE से आधिकारिक तौर पर जाने का ऐलान किया था और अब उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है।

Ad

हाल ही में सरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की और वो इसमें काफी ज्यादा खुश नज़र आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में फैंस को धन्यवाद कहा। साथ ही बताया कि उन्हें फैंस की ओर से कई सारे मैसेज सपोर्ट में मिले हैं। 26 साल की सुपरस्टार ने ट्वीट में लिखा,

"जब से मैंने जापान में वापसी करने की घोषणा की है, मुझे इस चीज़ के सपोर्ट में काफी सारे मैसेज मिले हैं। मैं हर किसी द्वारा मिले समर्थन की सरहाना करती हूँ। सभी को धन्यवाद।"

आप नीचे सरी का आधिकारिक ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार Sarray को रेसलिंग का काफी अनुभव है

सरी सिर्फ 26 साल की हैं लेकिन उन्हें रेसलिंग का काफी अनुभव है क्योंकि वो बचपन से इस इंडस्ट्री में मौजूद हैं। आपको बता दें कि सरी रिंग में 16 मई 2023 को Sareee-Ism: Chapter One नाम के इवेंट में नज़र आने वाली हैं। वो यहां अपने पुराने नाम 'Sareee' के साथ नज़र आएंगी। WWE में उन्हें उतना पुश नहीं मिला और इसी कारण शायद उन्होंने प्रमोशन को अलविदा कहा। उनका WWE में आखिरी मैच 2 अगस्त 2022 को NXT में आया था।

सरी असल में जापान के रेसलिंग सीन में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं और ऐसे में उन्हें अपने इन-रिंग करियर को आगे बढ़ाने में दिक्कत नहीं आएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो 15 साल की उम्र से रेसलिंग कर रही हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो उन्हें रेसलिंग करते हुए 11 सालों का अनुभव है। वो WWE में आने से पहले Sendai और Diana नाम की चैंपियनशिप्स पर कब्जा कर चुकी हैं। अब देखना होगा कि उनका रेसलिंग करियर किस दिशा में जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications