Mercedes Mone: पूर्व WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स उर्फ मर्सेडीज़ मोने (Sasha Banks aka Mercedes Mone) के फैंस के लिए बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बैंक्स बुरी तरह चोटिल हो गई हैं। आपको बता दें कि NJPW के रिसर्जेंस (Resurgence) इवेंट के दौरान मोने का सामना विलो नाईटइंगेल (Willow Nightingale) से हुआ था और मुकाबले के दौरान उन्हें चोट का सामना करना पड़ा। Resurgence प्रीमियम लाइव इवेंट में नई NJPW स्ट्रॉन्ग विमेंस चैंपियन पाने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। यहां पर पहले मर्सेडीज़ ने स्टैफनी वक्वेर को हराया। बाद में उनका सामना मेन इवेंट में नई चैंपियनशिप के लिए मौजूदा AEW सुपरस्टार विलो नाईटइंगेल से देखने को मिला था। इस ऐतिहासिक मैच में मोने को हार मिली और बाद में उन्हें चोटिल होने के कारण सहारा देकर बैकस्टेज ले जाना पड़ा। PWInsider ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में मर्सेडीज़ मोने की चोट को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि मोने के एंकल में चोट आई है। इस चीज़ को लेकर जानकारी नहीं मिली है कि किस तरह से वो चोटिल हुई थीं। हालांकि, मैच में पूर्व WWE विमेंस चैंपियन ने कई खतरनाक मूव्स का सामना किया था। pau@316REIGNSwishing mercedes a speedy recovery, she put on an absolutely incredible performance as always 🥲+ congrats to willow she deserves this so much! both put on a BANGER.77992देखा जाए तो मोने को बहुत ही गलत समय पर चोट लगी है क्योंकि वो इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही थीं। WWE से जाने के बाद Sasha Banks ने NJPW में किया था डेब्यू इस साल की शुरुआत में साशा बैंक्स के नाम से मशहूर मर्सेडीज़ मोने का कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने NJPW के Wrestle Kingdom शो में डेब्यू किया। बाद में उन्होंने IWGP विमेंस चैंपियनशिप के लिए कायरी सेन को हराया था। उनका टाइटल रन 64 दिनों का रहा था और बाद में वो इस चैंपियनशिप को हार गई थीं। लग रहा था कि NJPW में मोने का करियर जल्द ही एक नई दिशा लेगा। हालांकि, यह चोट उनके लिए दिक्कतें पैदा कर सकती हैं। इससे उनका पूरा मोमेंटम खत्म हो गया होगा। Wrestle Ops@WrestleOpsThe word making the rounds backstage at the NJPW event tonight is that Mercedes Moné suffered a broken ankle during the main event against Willow Nightgale (PWInsider)…2790275The word making the rounds backstage at the NJPW event tonight is that Mercedes Moné suffered a broken ankle during the main event against Willow Nightgale (PWInsider)… https://t.co/nqLs4cI16HWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।