WWE छोड़कर जाने वाले दिग्गज Superstar ने जीती चैंपियनशिप, फेमस रेसलर को हराकर रचा इतिहास

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने चैंपियनशिप जीती
पूर्व WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने चैंपियनशिप जीती

Sasha Banks: पूर्व WWE सुपरस्टार मर्सेडीज़ मोने उर्फ साशा बैंक्स (Mercedes Moné aka Sasha Banks) ने हाल ही में चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने NJPW के Battle in the Valley इवेंट में IWGP विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। दरअसल, उन्होंने कायरी सेन (Kairi Sane) को हराकर फैंस का दिल खुश कर दिया।

Ad

NJPW के इस शो में डबल मेन इवेंट देखने को मिला था। इसका पहला मेन इवेंट कायरी और मर्सेडीज़ मोने के बीच हुआ और यह रेसलिंग के हिसाब से काफी तगड़ा रहा। मैच में कायरी सेन ने उन्हें टेबल पर भी पटक दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अच्छा प्रदर्शन किया। अंत मेमर्सेडीज़ ने अपना फिनिशर मोने मेकर लगाया और पिन करके बड़ी जीत हासिल की।

वो नई IWGP विमेंस चैंपियन बनीं। साथ ही उन्होंने कायरी सेन के साथ शानदार पल शेयर किया, जहां दोनों ने एक-दूसरे को सम्मान दिया। पूर्व WWE सुपरस्टार्स को हाथ मिलाते हुए देखना शानदार था और फैंस भी यह देखकर दोनों विमेंस रेसलर्स से प्रभावित हुए।

आप नीचे वीडियो में उनका खास पल देख सकते हैं:

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार Sasha Banka aka Mercedes Moné ने पिछले महीने NJPW में किया था डेब्यू

साशा बैंक्स ने अपने नए इन-रिंग नेम मर्सेडीज़ मोने के साथ NJPW x STARDOM में डेब्यू किया था। वो Wrestle Kingdom 17 इवेंट में नज़र आई थीं और उन्होंने यहां आकर उस समय की चैंपियन कायरी को कंफ्रंट किया था और उनपर हमला भी किया था। बाद में दोनों के बीच Battle in the Valley इवेंट के लिए मैच तय हो गया।

मर्सेडीज़ ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और वो इतिहास की दूसरी IWGP विमेंस चैंपियन बनीं। साशा ने WWE छोड़कर NJPW में जाने का निर्णय लेकर फैंस को चौंका दिया था। उनकी इतिहास रचते हुए चैंपियनशिप मैच में जीत भी चर्चा का विषय रही। अब देखना होगा कि वो अपने टाइटल रन को किस तरह से आगे बढ़ाती हैं। उन्हें आगे जाकर पूरी दुनिया की कई टॉप इंडिपेंडेंट विमेंस सुपरस्टार्स के खिलाफ काम करने का चांस मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications