पूर्व WWE Superstars जल्द बन सकता है फ्री एजेंट, जानिए क्या होगा अगला कदम?

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा अपडेट
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा अपडेट

Sasha Banks aka Mercedes Mone: पूर्व WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स उर्फ मर्सेडीज़ मोने (Sasha Banks aka Mercedes Mone) जल्द ही फ्री एजेंट बनने वाली हैं। साशा बैंक्स को थोड़े समय पहले ही मायु इवातानी (Mayu Iwatani) के खिलाफ Stardom के All-Star Grand Queendom इवेंट में हार मिली। इसी के साथ उनके IWGP विमेंस टाइटल रन का अंत भी हो गया। साशा 64 दिनों तक चैंपियन रही थीं। अब वो किसी अन्य प्रमोशन में भी जा सकती हैं।

Ad

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार साशा बैंक्स जल्द ही फ्री एजेंट बनने वाली हैं। यह चीज़ भी सामने आई कि साशा की Stardom के साथ अब कोई भी डेट्स नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने एक एक्सटेंशन कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इसकी मदद से वो 21 मई 2023 को लॉन्ग बीच, कैलिफोर्निया में होने वाले Resurgence नाम के शो का हिस्सा बन जाएंगी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साशा बैंक्स और Stardom दोनों ही फिर से एक्सटेंशन के लिए तैयार हैं।

Ad

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि NJPW और Stardom में मौजूद लोग असल में पूर्व WWE सुपरस्टार के प्रदर्शन से खुश हैं। साशा को भी जापान में काम करना पसंद आया है और वो एक फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट चाहती हैं।

WWE से जाने के बाद Sasha Banks ने NJPW-Stardom में किया था डेब्यू

WWE से मई 2022 में वॉकआउट और नई डील के लिए नहीं मानने के बाद साशा बैंक्स ने Wrestle Kingdom 17 में आकर NJPW के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने यहां पर कायरी पर हमला किया था। साथ ही ऐलान किया था कि उन्होंने NJPW और Stardom के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था।

18 फरवरी को Battle of the Valley नाम के इवेंट में उन्होंने कायरी को हराकर IWGP विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। अब वो चैंपियन नहीं हैं और उनके अगले कदम के बारे में जानना रोचक रहेगा। WWE जरूर ही उन्हें NJPW या किसी अन्य प्रमोशन में जाने से रोकना चाहेगा। उन्हें आगे जाकर बेहतर डील ऑफर की जा सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications