Sasha Bank: पूर्व WWE रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (Sasha Banks) हाल ही में भारत में स्पॉट की गई हैं। दरअसल, वो पूर्व WWE सुपरस्टार कलिस्टो (Kalisto) और सिंह ब्रदर्स (Singh Brothers) के सुनील सिंह (Sunil Singh) के साथ नज़र आईं। उन्होंने जबरदस्त वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी। पूर्व WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने भारत में किया न्यू ईयर का सेलिब्रेशनसाशा बैंक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी पोस्ट की और उन्होंने लोकेशन में भारत को टैग किया। उन्होंने पहले खुद की सेल्फी पोस्ट की। अगली स्टोरी में वो भारतीय गाने पर डांस करते हुए नज़र आईं और उन्होंने इसके द्वारा बताया कि वो भारत में हैं। साथ ही उन्होंने अगली स्टोरी में कलिस्टो और सुनील सिंह (गर्व सिहरा) को टैग किया।सभी पूर्व WWE सुपरस्टार्स भारतीय गानों में इंजॉय करते हुए नज़र आए। बैंक्स ने यहां कुछ अन्य वीडियो भी पोस्ट की जहां कई सारे लोग डांस कर रहे हैं। उन्होंने कलिस्टो की भी एक वीडियो पोस्ट की और फिर अन्य लोगों के साथ अपने डांस करते हुए वीडियो शेयर की। देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि उन्होंने नए साल का जश्न भारत में मनाया है।Reign-on🤼‍♀️@reignon10Sasha banks on her Instagram based on her location she's in India2आपको बता दें कि साशा बैंक्स का कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया है। उन्होंने WWE के साथ नई डील साइन नहीं की है। उन्हें मई 2022 में WWE ने सस्पेंड किया था क्योंकि वो बीच Raw को छोड़कर नेओमी के साथ चली गई थीं। इसके बाद से साशा और नेओमी दोनों ही WWE में नज़र नहीं आई हैं। साशा ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के नामों में चेंज कर दिया था।खबरों के अनुसार वो 4 जनवरी 2023 को होने वाले NJPW Wrestle Kingdom 17 इवेंट में नज़र आएंगी। जापान, भारत के करीब है और ऐसे में देखकर लग रहा है कि वो जल्द ही जापान ट्रेवल करने वाली हैं। WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो AEW में भी कदम रख सकती हैं। वो WWE की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स में थीं। ऐसे में हर कोई उन्हें अपनी कंपनी में साइन करने का प्रयास करेगा। साशा का अगला कदम देखने लायक रहेगा।𝐃𝐫𝐚𝐕𝐞𝐧@WrestlingCoversSasha Banks has filed to trademark “Mone’ Banks.”This could be her new ring name. 1701100Sasha Banks has filed to trademark “Mone’ Banks.”This could be her new ring name. 👀 https://t.co/S0nWI1ZmN5WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।