WWE की पूर्व सुपरस्टार स्कार्लेट बोर्डिक्स (Scarlett Bordeaux) ने 2021 में WWE द्वारा निकाले जाने के बाद पहली बार रिंग में वापसी की है। 2019 में अपने रियल पार्टनर किलर क्रॉस (Killer Kross) के साथ NXT के लिए साइन होने से पहले उन्होंने इम्पैक्ट रेसलिंग (IMPACT Wrestling) जैसे प्रमोशंस के लिए भी रेसलिंग की थी। हालांकि, क्रॉस के मेन रोस्टर में जाने के कुछ दिन बाद ही दोनों को रिलीज कर दिया गया था।catie 👑@catiewithflairWelcome back, Smokeshow 🤍 @Lady_Scarlett1307:41 AM · Feb 6, 202222429Welcome back, Smokeshow 🤍 @Lady_Scarlett13 https://t.co/JmhynBo6dzहाल ही में उन्होंने WrestlePro के Killer Instinc शो के जरिए रिंग में वापसी की है। उन्होंने हार्ले कैमरून के खिलाफ मैच लड़ा था और पिनफॉल के जरिए जीत हासिल की थी। WWE द्वारा रिलीज किए गए सुपरस्टार्स का नो कंपीट क्लोज रहता है। इसमें मेन रोस्टर सुपरस्टार्स 90 दिन और NXT सुपरस्टार्स 30 दिनों तक दूसरी कंपनी में लड़ नहीं सकते हैं।हालांकि, बोर्डिक्स ने अपने पार्टनर की वापसी के इंतजार के लिए इतने दिन तक रिंग में वापसी नहीं की थी। फिलहाल इस जोड़ी के इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करते रहने की पूरी उम्मीद है, लेकिन उनके किसी बड़े प्रमोशन में जाने की कोई खबर नहीं है।WWE मेन रोस्टर में कैरियन क्रॉस के एक्ट में नहीं मिली थी स्कार्लेट बोर्डिक्स को जगहKiller Kross@realKILLERkrossFirst night back, trial by fire.Just the way we like it.#andNEW@FSWVegas Mecca ChampionWe’ll be taking things to the extreme.#KillerSmokeshow New Shirt Available On @PWTeesacar:prowrestlingtees.com/killerkrossTONIGHT IN NJ: @WrestleProVS Flip Gordon @chrishorrell_01:48 AM · Feb 6, 202251675First night back, trial by fire.Just the way we like it.#andNEW@FSWVegas Mecca ChampionWe’ll be taking things to the extreme.#KillerSmokeshow 🔪👠 New Shirt Available On @PWTeesacar:prowrestlingtees.com/killerkrossTONIGHT IN NJ: @WrestleProVS Flip Gordon📷 @chrishorrell_ https://t.co/A2Pt4dLoxCभले ही NXT में दोनों को एक जोड़ी के रूप में काफी ज्यादा पसंद किया गया, लेकिन जब वे मेन रोस्टर में आए तो उन्हें अलग करने का फैसला लिया गया था। क्रॉस को एक सोलो स्टार के रूप में इस्तेमाल किया गया था और उन्हें अपने पहले ही मैच में जैफ हार्डी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।इसके बाद उनके लुक को काफी ज्यादा बदला गया था। उनकी गिमिक से भी काफी छेड़छाड़ हुई थी और उन्हें रिंग में ग्लेडिएटर की पोशाक पहनने को मजबूर किया गया था। दूसरी ओर स्कार्लेट को WWE से रिलीज किए जाने के पहले तक टीवी पर ही नहीं आने दिया गया था।हालांकि अब स्कार्लेट ने एक बार फिर रिंग में वापसी कर ली है और उन्होंने धमाकेदार जीत के साथ शानदार शुरुआत भी की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों सुपरस्टार्स आने वाले समय में AEW का रुख करते हैं या फिर से उनकी WWE में देखने को मिल सकती है।