पूर्व WWE Superstar ने 6 महीनों की गैरमौजूदगी के बाद AEW में वापसी के दिए संकेत, मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ

Ujjaval
AEW में जल्द ही शॉन स्पीयर्स की वापसी हो सकती है
AEW में जल्द ही शॉन स्पीयर्स की वापसी हो सकती है

Shawn Spears: पूर्व WWE सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स उर्फ टाय डिलिंजर (Shawn Spears aka Tye Dillinger) ने हाल ही में AEW में अपनी वापसी के संकेत दिए हैं। उन्हें इन-रिंग एक्शन से दूर रहे लगभग 6 महीने से ज्यादा हो गया है। अब फैंस उनकी वापसी का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि स्पीयर्स आखिरी बार 13 अक्टूबर 2022 को AEW में नज़र आए थे। उन्होंने FTR के साथ टीम बनाकर द एम्बेसी (The Embassy) फैक्शन को हराया था।

Ad

शॉन स्पीयर्स लगातार अपनी वापसी के संकेत दे रहे हैं और उन्होंने फिर से रिटर्न टीज़ किया। थोड़े समय पहले रिकी स्टार्क्स ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें साफ दिख रहा है कि जूस रॉबिंसन और जे वाइट ने मिलकर उनकी खराब की हुई है। इसी पोस्ट को रीट्वीट करते हुए शॉन स्पीयर्स ने अपनी वापसी के संकेत दिए। उन्होंने रिकी को मदद ऑफर की। दरअसल, उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"क्या आपको मदद की थोड़ी जरूरत है?".

आप नीचे उनका ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

AEW Dynamite के आखिरी एपिसोड में जूस रॉबिंसन का साथ देने के लिए जे वाइट ने वापसी की थी। दोनों ने मिलकर रिकी स्टार्क्स पर हमला किया था। अब रिकी अकेले पड़ गए हैं। ऐसे में शॉन स्पीयर्स बतौर बेबीफेस अपना रिटर्न करके स्टार्क्स का साथ दे सकते हैं। फैंस को यह टैग टीम मैच बहुत ज्यादा पसंद आएगा।


पूर्व WWE और मौजूदा AEW सुपरस्टार Shawn Spears ने अपने लुक में किया बदलाव

शॉन स्पीयर्स ने अपने लुक में पूरी तरह से बदलाव कर लिया है। वो पहले छोटे बालों में नज़र आते थे। हालांकि, AEW से गैरमौजूदगी के बीच उन्होंने बाल काफी बड़े कर लिए हैं और इसी वजह से पहली नज़र में वो पहचान में नहीं आ रहे हैं। साथ ही वो बहुत अच्छे शेप में हैं।

आप नीचे उनका नया लुक देख सकते हैं:

Ad

शॉन स्पीयर्स ने अक्टूबर 2022 में वापसी की थी। हालांकि, इसी बीच उनकी माँ का निधन हो गया और वो एक्शन से दूर हो गए। 17 जनवरी 2023 को स्पीयर्स और उनकी पत्नी ने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। अब वो वापसी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications