"Roman Reigns के करियर का अंत नजदीक है"- पूर्व WWE Superstar ने ट्राइबल चीफ को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया रेसलर का बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया रेसलर का बड़ा बयान

WWE Superstar thinks Roman Reigns Retiring Soon: रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक (Ryback) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दिग्गज रोमन को लेकर कहा कि उनका करियर जल्द ही खत्म हो सकता है। इसके लिए पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने एक रूपरेखा भी साझा की है।

Ad

रोमन रेंस को WrestleMania XL की नाईट 2 के बाद से WWE में नहीं देखा गया है। पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन की जगह सोलो सिकोआ ने उनके ग्रुप ब्लडलाइन का कार्यभार संभाला हुआ है। Ryback TV पर इस पूरी स्टोरीलाइन के बारे में बात करते हुए उन्होंने हैरान करने वाला बयान देते हुए कहा,

"मेरा मानना है कि ब्लडलाइन की स्टोरी के चलते और फिर उसमें नए मेंबर्स का जुड़ना, पॉल हेमन का उनके साथ जुड़ा हुआ होने के कारण रोमन रेंस एक लंबे समय तक छुट्टी ले सकते हैं। हम शायद उनके करियर के अंत के नजदीक हैं, जिसका निर्णय उनकी सेहत और अन्य चीजों को देखकर किया जाएगा। वह भले ही बूढ़े नहीं हैं, उतने बूढ़े नहीं हैं, लेकिन उनका सफर अच्छा रहा है और कम से कम उन्होंने कुछ समय के लिए छुट्टी ली हुई है। यह शायद स्टोरीलाइन का आखिरी हिस्सा है जहां चीजें समेटी जानी हैं। वह शायद द रॉक और रोमन रेंस के बीच अगले WrestleMania में कुछ करना चाहेंगे।"
youtube-cover
Ad

क्या WWE दिग्गज रोमन रेंस और द उसोज़ साथ आएंगे?

WWE दिग्गज रिकिशी का मानना है कि हमें अगले साल WrestleMania में रोमन रेंस और द उसोज़ बनाम द ब्लडलाइन 2.0 देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ साथ आ सकते हैं। उन्होंने अपनी पॉडकास्ट Fatu Off The Top में इस संभावना पर विचार रखते हुए कहा,

"आपके पास जे उसो पहले से हैं, जो अकेले ही चारों तरफ धमाल कर रहे हैं। आपकों नहीं लगता कि फैंस उसी समय अपने दिमाग में इस बारे में सोच रहे होंगे और इंतजार कर रहे होंगे। क्या होगा जब जिमी उसो वापस आएंगे। हमने देखा कि टामा लोंगा और टोंगा लोआ इस समय सोलो सिकोआ के साथ हैं। क्या हो, क्या हो अगर सिर्फ द उसोज़ साथ आ जाएं? यहां रोमन रेंस भी आ जाएं।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications