WWE: टीजे पर्किन्स (TJ Perkins) ने साल 2016 में WWE के साथ डील साइन की थी और उन्होंने क्रूज़रवेट क्लासिक टूर्नामेंट को जीतकर सबसे पहले क्रूज़रवेट चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की थी। अब पर्किन्स ने ट्वीट कर एक खास जानकारी देते हुए बताया है उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड आरिया ब्लेक (Aria Blake) के साथ शादी कर ली है।आपको बता दें कि पर्किन्स और ब्लेक इसी साल मई महीने में दूसरी बार माता-पिता बने थे, लेकिन अब आरिया ने ट्वीट करते हुए लिखा: "मिस्टर और मिसेज़ पर्किन्स"🤍Aria Perkins🤍@TheAriaPerkinsMr. & Mrs. Perkins pic.twitter.com/gH268xTPfc119274Mr. & Mrs. Perkins💍 pic.twitter.com/gH268xTPfcक्रूज़रवेट चैंपियन बनने के बाद उन्होंने मेन रोस्टर पर एंट्री ली, लेकिन आगे चलकर 205Live रोस्टर के फेस सुपरस्टार बने। आपको याद दिला दें कि 2019 में कंपनी से रिलीज़ किए जाने तक पर्किन्स ने क्रूज़रवेट रेसलर के तौर पर काम किया। WWE को छोड़ने के बाद उनकी इंडिपेंडेंट सर्किट में वापसी हुई, जिसके बाद वो Impact Wrestling, NJPW, MLW और CMLL में काम कर चुके हैं।WWE Superstar Omos ने भी इसी साल फैंस को दी थी खुशखबरीWWE को साल 2019 में जॉइन करने वाले नाइजीरियाई रेसलर ओमोस ने भी इसी साल अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचाकर फैंस को खुशखबरी सुनाई थी। उन्होंने जून 2023 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। उनकी शादी में बॉबी लैश्ले, MVP, रिकोशे, बियांका ब्लेयर और मोंटेज फोर्ड समेत कई बड़े सुपरस्टार्स ने शिरकत की थी। View this post on Instagram Instagram Postओमोस ने अपना आखिरी बड़ा मैच Backlash 2023 में लड़ा था, जहां उन्हें सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार मिली थी। उसके बाद से उन्हें टीवी पर नहीं देखा गया है और फिलहाल ऐसा लगता है जैसे उनके लिए कंपनी के पास कोई प्लान नहीं है।दूसरी ओर टीजे पर्किन्स की बात करें तो वो इस समय NJPW में काम कर रहे हैं और यूनाइटेड एम्यपार नाम की टीम का हिस्सा हैं। वो हाल ही में बुलेट क्लब वॉर डॉग्स के खिलाफ IWGP जूनियर हैवीवेट टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे।हालांकि वो चैंपियनशिप बेल्ट्स जीतने में सफल रहे हैं, लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि उनका अधिकांश प्रो रेसलिंग करियर मिड-कार्ड डिविजन से होकर गुजरा है। मगर इस समय वो अपने शादीशुदा जीवन में नए रंग भरते हुए परिवार के साथ समय को इंजॉय करना चाहेंगे।