पूर्व WWE दिग्गज पर हमलावरों ने किया हमला, बुरी तरह हुए जख्मी

सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व WWE सुपरस्टार टॉम मैगी के ऊपर कुछ हमलावरों ने बुरी तरह हमला कर दिया था। जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए है। पार्किग को लेकर हुए झगड़े में छह लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके अलावा इस घटना के बारे में और भी कई जानकारियों का खुलासा हुआ है। टॉम मैगी कनैडियन सुपरस्टार है। ये पूर्व WWE सुपरस्टार इस समय कैलिफोर्निया में है। थॉमस "टॉम" मैगी एक कनाडाई विश्व चैंपियन पावरलिफ्टेटर भी है। उन्हें स्‍ट्रॉन्गमैन के नाम से पुकारा जाता है क्योंकि वो बॉक्सिंग में भी जबरदस्त कारनाम कर चुके है। ब्लैक बैल्ट वो अपने नाम कर चुके है। इस समय वो 59 साल के है।1986 के टाइम पर वो WWF में थे, इसके बाद तक वो 1990 तक वो प्रोफेशनल रैसलिंग में कई कामयाबी हासिल कर चुके है। 1990 में उन्होंने प्रोफेशेनल रैसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। दरअसल कैलिफोर्निया में उनके घर के आगे पार्किंग को लेकर कुछ युवाओं से उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद 6 लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। मैगी के दोस्त ने इस घटना के बारे में बाद में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन युवाओं ने मैगी के मुंह पर कई पंच मारे। यहीं नहीं उनके सिर पर भी लात घूंसे बरसाए। वो जिंदा है यहीं अच्छी बात है वरना उन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

Ad
लोकल पुलिस ने अभी तक इस घटना से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से पुलिस पूछताछ कर अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कहा ये भी जा रहा है कि इन लोगों के पास हथियार भी मौजूद थे। इन्हीं हथियारों से उन्होंने मैगी पर हमला किया है।
Ad
youtube-cover
Ad


फिलहाल राहत की खबर ये है कि मैगी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो अभी अपने घर पर है। पुलिस अब इस घटना में अपना काम कर रही है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications