WWE से निकाले गए सुपरस्टार का MMA डेब्यू हुआ कैंसिल, फैंस को दिल छू लेने वाला मैसेज देकर दी दुखद खबर

पूर्व WWE सुपरस्टार ने भेजा संदेश (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE सुपरस्टार ने भेजा संदेश (Photo: WWE.com)

Xia Li on COVID illness: पूर्व WWE सुपरस्टार ज़ाया ली (Xia Li) का इस हफ्ते MMA डेब्यू होने वाला था। उन्होंने उससे पहले हाल में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बीमारी को लेकर बड़ी जानकारी प्रदान की है। WWE द्वारा रिलीज किए गए इस सुपरस्टार ने फैंस को इस दौरान उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा है।

Ad

WWE से अप्रैल 2024 में अलग हुई ज़ाया ली ने इंडिपेंडेंट सर्किट पर भी इसी नाम से काम किया। पिछले महीने Combat Night MMA ने यह घोषणा की थी कि पूर्व WWE सुपरस्टार MMA डेब्यू में 3 अगस्त 2024 को शियोमारा ली के साथ मुकाबला लड़ेंगी।

ज़ाया झाओ ने इंस्टाग्राम पर इस फाइट से पहले एक बड़ी दुखद खबर दी है। उन्होंने बताया कि वह COVID पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके चलते उन्होंने डॉक्टर्स और कोच की सलाह पर अपना डेब्यू कैंसिल कर दिया है। उन्होंने अपने फैंस के सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा और जल्द वापसी की बात की। ज़ाया ने दिल छू लेने वाला मैसेज देते हुए कहा,

"मैं कॉम्बैट नाईट में अपना पहली बार डेब्यू करने को लेकर उत्साहित थीं। यह दुखद है कि मैं COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं अपने डॉक्टर्स और कोच की सलाह पर इस हफ्ते की फाइट को टाल रही हूं। आप सबके लगातार प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मैं आपको वादा करती हूं कि आप मुझे जल्द ही एक्शन में देखेंगे। आप एक्साइटिंग चीजों के लिए तैयार रहिए।"

आप ज़ाया ली का सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE में ज़ाया ली का कैसा रहा था सफर

ज़ाया ली ने WWE में Mae Young Classic में एक मैच के जरिए 2017 में डेब्यू किया था। वह उससे पहले जनवरी 2017 में WWE परफॉर्मेंस सेंटर का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने 19 अप्रैल 2024 को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया है। इसके बाद उनके रिलीज की घोषणा की गई थी।

उन्होंने WWE में अपना आखिरी मैच 17 अप्रैल को हुए Main Event शो के दौरान लड़ा था। इसमें इनकी विरोधी नटालिया थीं और ज़ाया ली को हार मिली थी। ज़ाया ने अपने WWE करियर में कोई चैंपियनशिप नहीं जीती थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह WWE के बाहर रेसलिंग जगत में कैसा काम करती हैं और क्या कोई कीर्तिमान अपने नाम करती हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications