WWE के 3 पूर्व सुपरस्टार्स जिनकी 2021 में शादी हुई और 2 जिनके रिश्ते टूट गए

Neeraj
WWE के कुछ पूर्व सुपरस्टार्स ने इस साल की है शादी
WWE के कुछ पूर्व सुपरस्टार्स ने इस साल की है शादी

WWE के कुछ पूर्व सुपरस्टार्स ने 2021 में शादियां की हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे जिनके रिश्ते खत्म भी हुए हैं। पिछले 12 महीनों में बैकी लिंच (Becky Lynch) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), मंसूर (Mansoor) तथा के ली रे (Kay Lee Ray) जैसे कई वर्तमान सुपरस्टार्स की भी शादी हुई है।

Ad

दो हॉल आफ फेमर्स समेत कई पूर्व सुपरस्टार्स ने भी इस साल शादियां की हैं। हालांकि, कुछ पूर्व सुपरस्टार्स को इसके विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ महीनों में शादी करने की बजाय कई सालों तक साथ रहने के बाद उनका अपनी साथी के साथ रिश्ता खत्म हुआ है।

एक नजर उन तीन पूर्व WWE सुपरस्टार्स पर जिनकी इस साल शादी हुई और दो जिनके रिश्ते खत्म हुए।

#5. WWE हॉल ऑफ फेमर रॉब वैन डैम (शादी)

Ad

पिछले महीने WWE हॉल ऑफ फेमर रॉब वैन डैम ने अपनी गर्लफ्रेंड केटी फॉर्ब्स के साथ लास वेगस में एक निजी कार्यक्रम में शादी की थी। कई रेसलर्स ने इस शादी समारोह में शिरकत की थी। फॉर्ब्स वैन डैम की दूसरी पत्नी हैं। पूर्व WWE चैंपियन ने इससे पहले सोनिया डेलबैक से शादी की थी। हालांकि, ये दोनों 2015 में अलग हो गए थे फिर 2018 में इनका तलाक हो गया था।

फोॉर्ब्स भी प्रोफेशनल रेसलर हैं और 2016 में वैन डैम ने उन्हें डेट करना शुरु किया था। फॉर्ब्स को इम्पैक्ट रेसलिंग में उनके काम के लिए जाना जाता है। वैन डैम ने 2014 से WWE में परफॉर्म नहीं किया है। अगस्त 2014 में उनका आखिरी मैच हुआ था जिसमें SmackDown में उन्हें सैथ रॉलिंस ने हराया था। इस साल 51 वर्षीय रेसलर को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

#4. WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे (ब्रेकअप)

Ad

2016 में WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे ने पूर्व दो बार के TNA नॉकआउट चैंपियन वेल्वेट स्काई को डेट करना शुरु किया था। पांच साल के रिलेशन के बाद दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने एक जैसे ही ट्वीट किए थे।

ट्वीट में लिखा था, वेल्वेट स्काई और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और हम हमेशा एक-दूसरे का अच्छा चाहेंगे। इस मामले पर यह हमारे द्वारा किया गया इकलौता पब्लिक कमेंट है।

#3. पूर्व WWE डीवाज चैंपियन केली केली (शादी)

Ad

पूर्व डीवाज चैंपियन केली केली ने 2016 से 2019 के बीच कई लोगों को डेट किया, लेकिन उनका कोई रिश्ता लंबा नहीं चला था। फिर 2019 में उन्होंने जोसेफ जो कोबा को डेट करना शुरु किया था। एक साल बाद दोनों ने सगाई की घोषणा की और इस साल अप्रैल में दोनों ने शादी भी की।

केली केली अब WWE में अधिक दिखाई नहीं देती हैं, लेकिन कुछ मौकों पर उन्हे रिंग में देखा जाता है। 2018 और 2020 में हुए विमेंस रॉयल रंबल में उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके अलावा Raw रीयूनियन के दौरान उन्होंने 24/7 चैंपियनशिप भी जीती थी।

#2. पूर्व WWE सुपरस्टार टे कोंटी (ब्रेकअप)

Ad

2016 में WWE ज्वाइन करने वाली टे कोंटी ब्राजील के जूडो फाइटर होर्हे कोंटी को डेट कर रही थीं। 2017 में दोनों ने शादी भी की थी। WWE में उन्हें अपने पति का सरनेम इस्तेमाल नहीं करने दिया गया था। AEW जाने के बाद उन्होंने इसका इस्तेमाल करना शुरु कर दिया था। हालांकि, लोग उस समय चौंक गए थे जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर किसी फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह लंबे समय पहले ही अपने पति से अलग हो गई थीं।

#1. WWE हॉल ऑफ फेमर डायमंड डैलस पेज (शादी)

WWE हॉल ऑफ फेमर डायमंड डैलस पेज ने दिसंबर की शुरुआत में तीसरी बार शादी की थी। पूर्व यूरोपियन चैंपियन ने पेज मैकमैहन से शादी की है। पेज की शादी में कई रेसलर्स भी पहुंचे थे। पेज ने आखिरी बार 2016 में WWE में कोई मैच लड़ा था। उन्होंने WrestleMania 32 के आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल में हिस्सा लिया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications