Bollywood Boyz: WWE के पूर्व भारतीय सुपरस्टार्स बॉलीवुड बॉयज (Bollywood Boyz) को फैंस काफी पसंद करते थे। हालांकि, बजट कट्स की वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया था और वो इसके बाद से इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो सामने आई है और इसमें उन्होंने कई चीज़ों को लेकर बात की। उन्होंने ट्वीट में शाहरुख खान का क्वोट यूज किया।WWE में वापसी करना चाहते हैं बॉलीवुड बॉयजबॉलीवुड बॉयज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट की जहां Global BC द्वारा उनका इंटरव्यू लिया गया था। इस वीडियो में बताया गया कि सुनील और समीर सिंह ने WWE में नाम बनाया और वो उनके वीडियो गेम में भी शामिल होने में सफल रहे। बाद में उनके कुछ इंडिपेंटेंड सर्किट के मैचों की क्लिप दिखाई गई।वीडियो में हर्व शिरा (समीर सिंह) ने बताया कि वो अब WWE के साथ नहीं हैं और कहा कि उनके लिए दूसरी बार वहां जाना मुश्किल है। उनके भाई गुर्व शिरा (सुनील सिंह) ने कहा कि उन्होंने WWE में 5 साल काम किया है और उनका सफर काफी अच्छा रहा है। उनके अनुसार अभी उनकी असली परीक्षा चल रही है और बताया कि वो WWE में टैग टीम टाइटल्स जीतना चाहते थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।अब वो दूसरी बार इस चीज़ के लिए मेहनत कर रहे हैं। हर्व ने बताया कि इंडिपेंडेंट सीन आगे बढ़ रहा है और कई टैलेंटेड रेसलर्स वहां काम करते थे। उन्होंने आगे इस बात का खुलासा भी किया कि बड़े स्टार्स को देखकर वो क्राउड के साथ बर्ताव करने के बारे में जान चुके हैं। बॉलीवुड बॉयज में मुख्य रूप से जॉन सीना की तारीफ की और उन्हें इस चीज़ का श्रेय दिया।दोनों ने कहा कि यह उनके लिए सबसे भी परीक्षा रहेगी और WWE से आने के बाद यहां काम करना बड़ी चीज़ थी। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्रसिद्ध एक्टर शाहरुख खान का एक क्वोट डाला,"सफलता एक अच्छी शिक्षक नहीं है बल्कि असफलता आपको विनम्र बनाती है।"उन्होंने इसके नीचे लिखा कि उन्हें संघर्ष करने में शर्म नहीं आती है। साथ ही वीडियो काफी शानदार रही। यह रहा उनका ट्वीट:Studdz of Bollywood 🇨🇦 🇮🇳@BollywoodBoyz“Success is not a good teacher, failure makes you humble.” - @iamsrk Never be embarrassed to struggle. Story: @sbarnesglobal @GlobalBC427168“Success is not a good teacher, failure makes you humble.” - @iamsrk Never be embarrassed to struggle. Story:🎥 @sbarnesglobal @GlobalBC https://t.co/BKzlLvqC3aअब देखना होगा कि इन दोनों भारतीय सुपरस्टार्स की WWE में वापसी कब होती है। वो अपनी स्किल्स में सुधार करके जरूर भविष्य में WWE के अंदर सफलता हासिल करने की कोशिश करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।