पूर्व WWE Superstars ने दिग्गज भारतीय एक्टर को 88वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, शेयर की सालों पुरानी फोटो

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिग्गज भारतीय एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिग्गज भारतीय एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Bollywood Boyz: पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार्स बॉलीवुड बॉयज़ (Bollywood Boyz) को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने 205 Live में काम करके सफलता पाई। बाद में उन्होंने मेन रोस्टर पर सिंह ब्रदर्स (Singh Brothers) नाम से भी काम किया। बॉलीवुड बॉयज़ ने हाल ही में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Ad

बॉलीवुड बॉयज़ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक रोचक पोस्ट सामने आई। उन्होंने भारतीय फिल्म जगत के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक धर्मेंद्र देओल को जन्मदिन की बधाई दी। दिग्गज एक्टर 88 साल के हो गए हैं। उन्होंने धर्मेंद्र देओल की एक पुरानी फोटो पोस्ट की। इसमें उनके साथ बॉलीवुड बॉयज़ के सुनील सिंह नज़र आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा,

"दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र देओल को 88वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। वो भारतीय फिल्म जगत के जेम्स डीन और पॉल न्यूमैन हैं। उनके लिए ढेर सारा सम्मान और भगवान आपके ऊपर कृपा बनाए रखें।"

आप नीचे बॉलीवुड बॉयज़ की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE में Bollywood Boyz ने 24/7 चैंपियनशिप जीती है

बॉलीवुड बॉयज़ ने 2016 में हुए क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए WWE में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वो लगातार कंपनी का हिस्सा रहे। उन्होंने मेन रोस्टर पर सिंह ब्रदर्स के रूप में काम किया और वो जिंदर महल के साथ नज़र आते थे। महल से अलग होने के बाद उन्होंने 205 Live में दोबारा वापसी की।

बॉलीवुड बॉयज़ टीम के सुनील सिंह और समीर सिंह ने 24/7 चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। सुनील ने इस टाइटल को 4 बार, वहीं समीर ने चैंपियनशिप को 5 बार जीता। उन्होंने ज्यादातर मौकों पर कॉमेडी रोल निभाया। 2021 में उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया और इसके बाद से ही वो लगातार इंडिपेंडेंट सीन में नज़र आ रहे हैं।

बॉलीवुड बॉयज़ ने WWE से जाने के बाद भी अपना मोमेंटम नहीं खोया। वो कई सारे प्रमोशन्स में टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। वो All-Star Wrestling और Hamilton Wrestling Entertainment के मौजूदा टैग टीम चैंपियंस हैं। दोनों ही रेसलर्स ने AEW में भी कुछ मैचों में हिस्सा लिया है। देखना होगा कि बॉलीवुड बॉयज़ की कभी WWE में वापसी होती है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications