WWE के पूर्व टाइटल चैलेंजर ने भारत में योग जीवन तलाशने के लिए छोड़ा अमेरिका, ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे बिताएंगे समय

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर अहम खबर सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर अहम खबर सामने आई

Austin Aries: WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE के पूर्व टाइटल चैलेंजर ऑस्टिन एरीज (Austin Aries) ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो अगले दो महीनों में भारत में एक नया जीवन तलाशने के लिए अमेरिका को छोड़ रहे हैं। एरीज की इस घोषणा से फैंस थोड़ी हैरानी में जरूर आ गए है।

WWE में एरीज ने अच्छा काम किया था। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन और मैचों का हिस्सा वो रहे। साल 2017 में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। NXT में भी उनका जलवा देखने को मिला था। मेन रोस्टर में कुछ समय तक उन्होंने कमेंट्री भी की थी। फैंस ने हमेशा उनका सपोर्ट किया।

WWE से जाने के बाद एरीज का रेसलिंग में करियर कुछ खास नहीं रहा। कुछ अन्य कंपनियों में उन्होंने काम जरूर किया। खैर अब उन्होंने सोच लिया है कि वो रेसलिंग में ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने अपना रास्ता बदलने की सोच ली है। उन्होंने मॉर्डन लाइफ से रिटायरमेंट लेने का प्लान बना लिया है। वो अब ऋषिकेश की यात्रा में निकल रहे हैं।

अगले दो महीने उनके लिए बहुत ही अलग रहेंगे। ऋषिकेश में पवित्र गंगा नदी के किनारे बने मंदिरों और आश्रमों के साथ एरीज दो महीने में अपना योगिक जीवन का पता लगाने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

पूर्व WWE सुपरस्टार ऑस्टिन एरीज ने फैंस को दिया झटका

एरीज के इस ऐलान के बाद फैंस के मन में जरूर सवाल खड़े हो रहे हैं। शायद ही किसी रेसलर ने पहले इस तरह का फैसला लिया हो। वैसे ऑस्टिन एरीज इस बारे में आगे अपडेट देते रहेंगे। दो महीने बाद पता चलेगा कि वो रेसलिंग में आगे अपना करियर बनाएंगे या फिर किसी अन्य दिशा में चले जाएंगे। भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए जरूर ये बड़ी खबर है। कुछ फैंस ने तो ऋषिकेश जाकर उनसे मिलने के बारे में भी सोच लिया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links