WWE में वापसी के लिए पूर्व चैंपियन ने बड़ी राशि की मांग की, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

..
क्या होगी पूर्व चैंपियन की वापसी?
क्या होगी पूर्व चैंपियन की वापसी?

Sasha Banks: WWE में इस समय वापसी का दौर चल रहा है। हाल ही में रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और सीएम पंक (CM Punk) जैसे पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस ने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन को फिर से जॉइन किया है। अब एक और पूर्व चैंपियन की वापसी पर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है।

Ad

पूर्व विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (मर्सडीज़ मोने) फिलहाल New Japan Pro Wrestling के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। इसके अलावा वो NJPW की कंपनी Wonder Ring Stardom में भी दिख चुकी हैं। वो पूर्व IWGP विमेंस चैंपियन हैं। पिछले कुछ महीने से फैंस के बीच साशा बैंक्स की WWE में वापसी की चर्चा जोरों पर है।

शॉन रॉस सैप की हालिया रिपोर्ट की मानें, तो पूर्व विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में वापसी करने के लिए काफी ज्यादा पैसों की डिमांड कर रही हैं। उन्होंने कहा,

"साशा बैंक्स को अगस्त 2023 में AEW में लाने के लिए एक प्लान बनाया था। अब ऐसे किसी प्लान की चर्चा नहीं हो रही है। मौजूदा समय में भी AEW में उनके लिए कोई प्लान नहीं है। मेरे हिसाब से WWE को उस कीमत की तरफ जाना चाहिए, जो साशा डिमांड कर रही हैं, मैंने सुना है कि यह एक बड़ा नंबर है। अगर मैं वहां होता, तो मैं जरूर ऐसा करता क्योंकि वो इसके काबिल हैं। जिस क्राउड को कोई आकर्षित नहीं कर सकता, वो कर सकती हैं। साशा बैंक्स के फैंस के लिए यह अमाउंट बनता है।"
Ad

WWE में आखिरी बार मई 2022 में दिखी थी पूर्व विमेंस चैंपियन Sasha Banks

साशा बैंक्स ने रेसलिंग इंडस्ट्री को उस समय हैरान कर दिया, जब 16 मई 2022 को हुए Raw के एपिसोड में बैंक्स और उनकी पार्टनर नेओमी लाइव प्रोग्रामिंग को बीच में ही छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद कंपनी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था। उस समय साशा और नेओमी विमेंस टैग टीम चैंपियंस थीं। साल के अंत में बैंक्स के WWE का हिस्सा नहीं होने की भी पुष्टि हो गई थी। साशा बैंक्स आखिरी बार टीवी पर 13 मई को हुए SmackDown में नज़र आई थीं। अब देखना होगा कि क्या कंपनी पूर्व चैंपियन को फिर से वापस लाएगी, या नहीं?

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications