"आप सभी ने मुझे जो समर्थन दिया है, उससे आंसू आ गए हैं"- WWE के पूर्व चैंपियन ने फैंस को लेकर दिया भावुक बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Zelina Vega: पूर्व WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) ने इस बार सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए दिल छू देने वाला संदेश दिया। उन्होंने ये मैसेज स्मैकडाउन (SmackDown) में अपनी गैरमौजूदगी को लेकर दिया।

Ad

पिछले साल 7 अक्टूबर को SmackDown के एपिसोड में वेगा ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने इसके बाद सैंटोस इस्कोबर के साथ काम किया। 17 मार्च, 2023 को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैंटोस और वेगा का मुकाबला रिया रिप्ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ था। वेगा इस समय लगातार शोज में नज़र नहीं आ रही हैं। उन्होंने इस चीज को लेकर अपने फैंस को संदेश दिया। वेगा ने कहा,

पिछले कुछ हफ्तों में आप सभी ने मुझे जो समर्थन दिया है, उससे कुछ आंसू आ गए हैं, मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं बता नहीं सकती हूं। इसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। मेरे ऊपर भरोसा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
Ad

WWE द्वारा फ्यूचर में ज़ेलिना वेगा को दिया जाएगा तगड़ा पुश

वेगा को कंपनी द्वारा कभी तगड़ा पुश नहीं दिया गया। हालांकि मिड-कार्ड में हमेशा उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। रिंग में हमेशा उनका शानदार एक्शन रहता है। फैंस भी उन्हें अच्छे अंदाज में चीयर करते हैं। हील के रूप में अभी तक वेगा ने सभी को प्रभावित किया है।

WWE द्वारा कभी ना कभी उन्हें अच्छा पुश जरूर दिया जाएगा। किसी बड़े टाइटल के साथ भी वो नज़र आ सकती है। हालांकि मौजूदा समय में तो उन्हें बड़ा पुश दिया जाना नामुमकिन है। इसके लिए पहले उन्हें अपने आपको साबित करना होगा। कंपनी ने उनके लिए कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। ट्रिपल एच हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। कंपनी द्वारा इस समय विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। ट्रिपल एच के दिमाग में जरूर वेगा का नाम भी होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications