Former WWE wrestler Kavita Dalal set to face Vinesh Phogat in Haryana Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव जोरो पर हैं, जहां हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को उम्मीदवार बनाया, वहीं आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह राजनीतिक लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि कविता दलाल वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) की रेसलर रह चुकी हैं। खेल मैदान की लड़ाई अब राजनीति में देखने को मिलेगी, इसका फायदा पार्टियों को होगा। खैर इसी कड़ी में हम आपको कविता दलाल के खेल से लेकर राजनीतिक सफर के किस्सों के बारे में बताएंगे।WWE और रेसलिंग दुनिया का जाना-माना नाम हैं कविता दलालकविता दलाल रेसलिंग दुनिया का जाना-माना नाम हैं। कविता जुलाना के मालवी गांव की रहने वाली हैं। कविता दलाल सलवार कुर्ती पहनकर WWE रिंग में उतरा करती थीं, जिसकी वजह से वो रेसलिंग में छा गई थीं। उन्होंने रेसलिंग में अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिये थे। अपने खेल में कविता दलाल को राष्ट्रपति की ओर से 'फर्स्ट लेडी' का पुरस्कार भी मिल चुका है। वहीं कविता दलाल ने 2016 में 12वें एशियन गेम्स में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने द ग्रेट खली के कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट से जुड़कर प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनका रिंग नेम कविता देवी था। View this post on Instagram Instagram Post2017 में कविता दलाल ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और वह ट्रेनिंग लेने लगीं। इसके बाद 2018 में कविता WWE के रिंग में पहली बार उतरीं। कविता ने उसी साल NXT लाइव इवेंट में भी डेब्यू किया था। 2021 में बजट कट के कारण उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया। वहीं कविता ने अप्रैल 2022 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, जब उन्होंने हरियाणा में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया।WWE की पूर्व रेसलर ने 2022 में ज्वाइन की थी आम आदमी पार्टीकविता ने जब आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी तो उन्होंने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित हैं। जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, वह निभाएंगी और दो साल के इंतजार के बाद उन्हें हरियाणा विधानसभा का टिकट दिया गया। कविता दलाल आम आदमी पार्टी से और विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी से अपना दमखम दिखाएंगी।