Samir Singh: भारत देश में WWE काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसे लेकर पूर्व WWE सुपरस्टार समीर सिंह (Samir Singh) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि भारतीय फैंस जॉन सीना को पसंद करते हैं, लेकिन वो अपने किसी स्टार को भी आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।पिछले साल ही Raw को भारत में यूनाइटेड स्टेट्स की तुलना में ज्यादा देखा गया था। कई WWE स्टार्स ने कंपनी में अपनी अलग जगह बनाई है। 2007 में भारत के ही द ग्रेट खली वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने थे। इसके बाद से कई रेसलर्स ने WWE में कदम रखा है और सफलता हासिल की है।पूर्व WWE सुपरस्टार समीर सिंह ने भारतीय फैंस को लेकर कही बड़ी बातहाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार समीर सिंह ने Stories With Brisco and Bradshaw शो में हिस्सा लिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय फैंस को लेकर बात की थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारतीय फैंस ने अपने तरीके तय कर लिए हैं। वो जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे मेगास्टार्स के आगे किसी इंडियन स्टार को सपोर्ट नहीं करेंगे।WWE@WWENever forget when @JohnCena took on and defeated The Great Khali at Judgement Day in 2007! #CenaMonth1752258Never forget when @JohnCena took on and defeated The Great Khali at Judgement Day in 2007! #CenaMonth https://t.co/VdGCo30sU6इंडियन फैंस को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा,"यह बहुत मुश्किल है, लोगों को WWE पसंद हैं लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि वो कहीं पर रुक जाते हैं। इसके अलावा मुझे वास्तव में नहीं लगता है कि वो किसी भारतीय स्टार को आगे आते हुए देखना चाहते हैं। वो जॉन सीना को पसंद करते हैं। वो ब्रेट हार्ट और रोमन रेंस के बारे में बात करते हैं लेकिन अगर आप उनसे किसी भारतीय स्टार के बारे में बात करेंगे, तो वो उससे जुड़ नहीं पाते हैं। यह उन चीजों में से एक है जो क्रिकेट, बॉलीवुड और WWE की तरह है और इसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल है। अगर आप इंडिपेंडेंट रेसलिंग की बात करेंगे, तो वो भी बहुत अलग है।"बता दें कि आखिरी बार भारत में WWE का इवेंट नई दिल्ली में 7 दिसंबर 2017 को हुआ था। इस शो के मेन इवेंट में जिंदर महल का सामना ट्रिपल एच से हुआ था। इस दौरान जिंदर महल WWE चैंपियन थे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।