Goldberg: पूर्व WCW और WWE रेसलर एरिक वाट्स (Erik Watts) ने हाल ही में दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोल्डबर्ग ने जब रेसलिंग बिजनेस को ज्वाइन किया था तब उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर एरिक ने अपनी बात रखी।गोल्डबर्ग ने साल 1997 में WCW ज्वाइन किया था। गोल्डबर्ग ने जब रेसलिंग बिजनेस ज्वाइन किया था उसके बाद अपने सिर के बाल पूरी तरह हटा दिए थे। ऐसा करने का कारण आजतक किसी को पता नहीं चल पाया। खैर WSI को हाल ही में एरिक ने अपना इंटरव्यू दिया। गोल्डबर्ग को लेकर उन्होंने कहा, गोल्डबर्ग के सिर के बाल बहुत डरावने थे। स्टोन कोल्ड की तरह उनका हाल था। आपको याद होगा एक टाइम पर कोल्ड का लुक हल्क होगन जैसा था। इन्होंने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया। सिर में बिना बाल के दोनों बहुत अच्छे लगते हैं। Jordan Thompson@JHTmoneyHE HAD HAIR?! “@OldWrestlingPic: Bill Goldberg played a couple of seasons with the Atlanta Falcons. http://t.co/WAjdYCaQXe”Devon Spier / חיה אריאל / Chaya Arielle / she/they@devon_spierBill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had hair. Bill Goldberg had h3bobby@bobbysteve austin with hair is causing me to dissociate122564WWE रिंग में Goldberg की वापसी कब होगी?गोल्डबर्ग का WCW और WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। WWE रिंग में पिछले कुछ समय से वो एक्टिव थे। हालांकि लंबे समय से वो रिंग में नज़र नहीं आए। उनके कॉन्ट्रैक्ट और वापसी को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। गोल्डबर्ग का रिंग में एक्शन अब कुछ खास नहीं रहता है। फैंस की उम्मीद के मुताबिक वो काम नहीं कर पाते हैं। पिछले कुछ मुकाबले उनके बहुत ही खराब रहे हैं। WWE Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच मैच हुआ था। इस मैच में गोल्डबर्ग की हार हुई थी। इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आए। गोल्डबर्ग आने वाले समय में एक अंतिम मैच के लिए जरूर वापसी करेंगे। पिछले कुछ समय से उनकी वापसी को लेकर कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई। उन्होंने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई प्लान बनाया होगा। कहा गया था कि कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट साल 2023 तक है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस साल उनकी वापसी जरूर होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।