"हे भगवान! इसे बंद कर दीजिए"- WWE के मौजूदा चैंपियन और उनके दुश्मन के सैगमेंट पर फूटा पूर्व राइटर का गुस्सा, उड़ाई धज्जियां

Ujjaval
पूर्व WWE राइटर का एक सैगमेंट पर फूटा गुस्सा (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE राइटर का एक सैगमेंट पर फूटा गुस्सा (Photo: WWE.com)

Former WWE Writer Blasts Bayley & Nia Jax: WWE SummerSlam 2024 में बेली (Bayley) और नाया जैक्स (Nia Jax) के बीच मैच देखने को मिलेगा। इस WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच का बिल्डअप फैंस को उतना पसंद नहीं आ रहा है। सभी की लगभग यही राय दिख रही है। हाल ही में पूर्व WWE राइटर विंस रूसो का नाया और बेली के SmackDown के हालिया शो में प्रदर्शन पर गुस्सा फूटा। उन्होंने दोनों स्टार्स पर निशाना साधते हुए उनकी धज्जियां उड़ाई।

Ad

नाया जैक्स का बेली को लेकर BBL Bayley करके प्रोमो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना था। विंस रूसो को यह सैगमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा,

"वो (नाया जैक्स) और बेली दोनों क्रींज थीं। यह सैगमेंट इतना भुलाने लायक था कि मुझे याद भी नहीं है। पिछले हफ्ते उनका बिल्डअप काफी ज्यादा खराब था। ऐसा महसूस हो रहा था कि वो रेसलिंग बिजनेस में पहली बार प्रोग्रामिंग का हिस्सा बन रहे हैं। नाया जैक्स लगातार खुद में खो रह थीं और वो सिर्फ जवाब में यही बोल रही थीं कि मैं आपकी क्वीन हूं और मैं WWE की भी क्वीन हूं। हे भगवान! इस चीज़ को बंद कीजिए।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

नाया जैक्स ने बेली को WWE SummerSlam 2024 से पहले पिन किया है

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन ने टीम बनाकर बेली और मीचीन का सामना किया था। मीचीन मुकाबले के दौरान ज्यादातर समय चोटिल ही रहीं और इसी के चलते बेली ने अकेले ही काफी समय तक काम किया। अंत में टिफनी स्ट्रैटन ने बेली पर ब्रीफकेस द्वारा हमला कर दिया और यह चीज़ रेफरी नहीं देख पाए।

नाया जैक्स ने इस दखल का फायदा उठाया और बेली की हालत खराब की। उन्होंने WWE विमेंस चैंपियन पर अपना फिनिशर अनाइलेटर लगाया और पिन करके जीत हासिल की। बेली का SummerSlam से पहले पिनफॉल द्वारा हारना काफी ज्यादा शॉकिंग रहा था। अब नाया जैक्स के पास मोमेंटम है और हर कोई देखना चाहता है कि वो SummerSlam में कैसा प्रदर्शन करती हैं। कई लोग मानकर चल रहे हैं कि बेली चैंपियनशिप हार जाएंगी लेकिन किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद भी की जा सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications