WWE में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के कैरेक्टर को लगातार बदला जाता रहा है और विंस रुसो (Vince Russo) को लगता है कि ऐसा करके कंपनी ने सुपरस्टार की छवि खराब करने का काम किया है। जुलाई 2016 में NXT से मेन रोस्टर पर आने के बाद से अब तक ब्लिस ने बेबीफेस और हील दोनों कैरेक्टर में परफॉर्म किया है।5 बार की पूर्व चैंपियन ने समर 2020 में आखिरी बार अपने कैरेक्टर में बदलाव किया था। उन्होंने द फीन्ड के साथ दिखना शुरु किया था और खुद को एक ऐसे कैरेक्टर में दिखाया था जिसके पास जादुई शक्तियां थीं।WWE के पूर्व हेड राइटर रुसो का कहना है कि यदि कंपनी ऐसे ही ब्लिस के कैरेक्टर में बदलाव करती रही तो फैंस का उनके ऊपर से भरोसा हट जाएगा।रुसो ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण चीज है कि WWE अपने टैलेंट्स को गलत जगहों पर रख देती है और फिर कुछ समय के बाद ऐसा होता है कि लोगों का भरोसा उठ जाता है। एलेक्सा ब्लिस पहले टॉक शो कर रही थीं, उसके बाद उन्हें निकी क्रॉस के साथ रखा गया था और फिर वह ब्रे वायट के साथ नजर आईं। अब वह वापसी करेंगी और भगवान जानें इस बार क्या करती दिखेंगी और यही सबसे बड़ी समस्या है।WWE में एलेक्सा ब्लिस के काम के फैन हैं रुसोWWE@WWE💔💔💔#ExtremeRules @AlexaBliss_WWE06:49 AM · Sep 27, 202177301007💔💔💔#ExtremeRules @AlexaBliss_WWE https://t.co/fXLgCrWEmVमिकी जेम्स से लेकर नाया जैक्स और निकी क्रॉस से लेकर द फीन्ड तक ब्लिस ने WWE में कई दिग्गजों के साथ काम किया है। रुसो ने साफ किया है कि उन्हें WWE टेलीविजन पर ब्लिस का कैरेक्टर वर्क काफी पसंद है। हालांकि, उन्हें जिस तरह से दिखाया जा रहा है उसको लेकर वह नाखुश हैं।रुसो ने कहा, कई बार गलती करने के बाद आप बहुत ज्यादा भरोसा खो देते हैं और यह वास्तव में आपकी कमी नहीं है क्योंकि मुझे भरोसा है कि एलेक्सा ब्लिस शानदार परफॉर्मर हैं।सितंबर में Extreme Rules में शार्लेट फ्लेयर को Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज करने के बाद ब्लिस WWE में नजर नहीं आई हैं।