"अभी Sami Zayn को धोखा देने का सही समय है"- पूर्व WWE राइटर ने Roman Reigns के फैक्शन को लेकर बात करते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

Ujjaval
सैमी ज़ेन अभी WWE में शानदार काम कर रहे हैं
सैमी ज़ेन अभी WWE में शानदार काम कर रहे हैं

Sami Zayn: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) का फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के इस ग्रुप में जुड़ने से फैंस की रुचि बहुत बढ़ गई है। इस समय हर कोई इस चीज़ का इंतजार कर रहा है कि कब द ब्लडलाइन, सैमी ज़ेन को धोखा देगा। इसी चीज़ पर फ्रेडी प्रिंस जूनियर (Freddie Prinze Junior) ने अपना बयान दिया है।

Ad

पूर्व WWE राइटर ने द ब्लडलाइन के स्टोरीलाइन एंगल को लेकर दिया बड़ा बयान

काफी महीनों तक कोशिश करने के बाद सैमी ज़ेन, द ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए थे। हालांकि, उनकी जे उसो के साथ अनबन देखने को मिल रही थी। हालांकि, Survivor Series WarGames के बाद इस फैक्शन का रिश्ता बहुत पक्का हो गया है। अब सभी को सैमी पर पूरी तरह से भरोसा हो गया है। हालांकि, यह बात भी तय है कि आने वाले समय में ज़ेन को जरूर रिलीज किया जाएगा।

Wrestling with Freddie शो पर बात करते हुए WWE के पूर्व राइटर फ्रेडी प्रिंस जूनियर में बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि अभी द ब्लडलाइन के लिए सैमी ज़ेन को धोखा देने का बहुत अच्छा समय होगा। उन्होंने कहा,

"अब यह सही समय है, जहां वो उन्हें (सैमी ज़ेन) धोखा दे सकते हैं क्योंकि उन्होंने द ब्लडलाइन का सम्मान पूरी तरह से हासिल कर लिया है। वो इस चीज़ को उतना लंबा खींच सकते हैं, जितना वो चाहते हैं लेकिन यह अभी करना काफी ज्यादा शानदार रहेगा। अगर वो (द ब्लडलाइन) उनके खिलाफ जाते हैं और उनकी बुरी हालत कर देते हैं, तो हम सैमी ज़ेन को और भी ज्यादा पसंद करेंगे।"
Ad

सैमी ज़ेन को शायद ही अभी धोखा मिलेगा। वो थोड़े समय तक ब्लडलाइन में बने रह सकते हैं। बाद में अगर उनकी ओर से कोई गलती होती है, तो फिर रोमन रेंस एक बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वैसे भी सैमी ज़ेन और रोमन रेंस को WWE आने वाले समय में आमने-सामने लाकर बिजनेस के मामले में फायदा करना चाहेगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications