"Roman Reigns के सामने 2 मिनट भी Sami Zayn टिक नहीं पाएंगे"- WWE दिग्गज की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Vince Russo: WWE के पूर्व राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को लेकर बड़ा बयान दिया है। विंस ने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ मुकाबले में सैमी 2 मिनट से ज्यादा टिक नहीं पाएंगे। ज़ेन इस समय जबरदस्त काम ब्लू ब्रांड में कर रहे हैं। द ब्लडलाइन (The Bloodline) में आने के बाद उन्हें फैंस का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। फैंस उन्हें एरीना में चीयर करते हैं।

हील फैक्शन होने के बावूजद फैंस द्वारा सैमी को चीयर किया जाता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं वो कितना शानदार काम कर रहे हैं। जे उसो और सैमी के बीच अभी गड़बड़ चल रही है। शायद WWE द्वारा कोई स्टोरीलाइन आगे के लिए तैयार की जा रही है। कई लोगों का कहना है कि अब रोमन के खिलाफ सैमी को चैंपियनशिप मैच मिलना चाहिए।

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन को लेकर विंस रूसो का बयान सामने आया

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने सैमी ज़ेन को लेकर कहा,

आप कुछ भी कर लो लेकिन अंत में एक लाइन आ ही जाती है। इसे बॉटम लाइन कहते हैं। ये कैजुअल फैंस के लिए होती है। रोमन के सामने दो मिनट भी सैमी टिक नहीं पाएंगे और स्टोरी खत्म हो जाएगी। आप सैमी को सीरियस नहीं सकते हैं। कैजुअल फैंस की वजह से ही डेनियल ब्रायन, सीएम पंक और कोफी किंग्सटन जैसे सुपरस्टार्स टिक नहीं पाए। सैमी बिल्कुल भी रोमन के लेवल के नहीं है।

youtube-cover

ये बात तो तय है कि आने वाले समय में सैमी को बहुत बड़ा पुश मिलेगा। जिस तरह वो काम कर रहे हैं बहुत ही जबरदस्त है। ट्रिपल एच ने जरूर इस बारे में कुछ ना कुछ सोचा होगा। शायद रोमन रेंस के खिलाफ भी आगे जाकर उन्हें चैंपियनशिप मैच मिल सकता है। इसके लिए उन्हें अभी और ज्यादा मेहनत करनी होगी। जे उसो के साथ भी उनकी राइवलरी आगे जाकर फैंस को देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा कि WWE ने सैमी के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now