WWE का हिस्सा रह चुके पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने रिटायर होने का किया ऐलान, जन्मदिन पर करियर को कहेंगे अलविदा

WWE, Vince Russo,
विंस रूसो का WWE की सफलता में अहम योगदान रहा है (Photo: WWE.com)

Former WWE Writer Announced Retirement: WWE का हिस्सा रह चुके पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने 11 महीने बाद रिटायर होने का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर रिटायर होने का फैसला किया है। यह दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) हैं जो कि काफी लंबे समय तक WWE के प्रमुख नामों से एक हुआ करते थे। विंस दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में राइटर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने TNA, WCW जैसी कंपनियों के लिए भी काम किया था। अब वो रेसलिंग की दुनिया में हो रही चीजों को लेकर ऑनलाइन अपनी राय भी देते रहते हैं। बता दें, रूसो WCW में रहते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे।

Ad

विंस रूसो ने दशकों तक रेसलिंग इंडस्ट्री को अपनी सेवाएं देने के बाद आखिरकार रिटायर होने का फैसला किया है। विंस ने ऐलान किया है कि वो अपने 65वें जन्मदिन (24 जनवरी 2025) पर WWE प्रोग्रामिंग को देखना पूरी तरह बंद करने वाले हैं। इसका मतलब यह है रूसो केवल आने वाले 11 महीने तक ही WWE में हो रही चीजों को कवर करने वाले हैं। विंस रूसो ने X पर अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा करते हुए कहा,

"मेरा रिटायरमेंट प्लान तैयार हो चुका है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं अपने 65वें जन्मदिन पर हर तक के WWE प्रोग्रामिंग को देखना पूरी तरह बंद कर दूंगा। इसका मतलब यह है कि मैं केवल आने वाले 11 महीने तक एकमात्र ऐसा पॉडकास्टर रहूंगा जो कि शो में होने वाली बेकार चीजों के बारे में आपको ईमानदारी से बताएगा। यही कारण है कि आप ईमानदारी और सच्चाई का आनंद लें।"
Ad

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप कब और किससे जीती थी?

विंस रूसो ने साल 2000 में WCW में कई मैच लड़े थे। इनमें से एक मुकाबले में WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी दांव पर थी। यह मैच WCW Monday Nitro में देखने को मिला था और मुकाबले में विंस के प्रतिद्वंदी बुकर टी थे। रूसो साढ़े 8 मिनट लंबे इस मैच में बुकर को हराकर अपने करियर में पहली और आखिरी बार WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। यह उनका WCW में आखिरी मुकाबला भी साबित हुआ था।

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications