WWE दिग्गज ने मौजूदा चैंपियन की बुकिंग को लेकर उठाए कड़े सवाल, दिया चौंकाने वाला बयान

रेसलमेनिया 39 में बियांका ब्लेयर का सामना असुका से होना है
WWE WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर का सामना ओस्का से होना है

Bianca Belair: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का सामना ओस्का (Asuka) से होना है। इस मैच को लेकर Raw में बियांका ब्लेयर का एक प्रोमो एयर हुआ था। इस प्रोमो को लेकर अब पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बियांका ब्लेयर काफी ज्यादा कंफ्यूज करने वाली स्टार हैं।

हाल ही में पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने Legion of Raw शो में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने बियांका ब्लेयर को लेकर चलाए गए प्रोमो पैकेज को लेकर सवाल उठाया है। इस वीडियो पैकेज में मोंटेज़ फोर्ड की क्लिप बहुत कम थी, जबकि वो रियल लाइफ में बियांका ब्लेयर के पति हैं। उन्होंने कहा कि WWE को नहीं पता है कि रियल लाइफ रिलेशनशिप को लाइव टीवी पर किस तरह से हैंडल करना है। वीडियो पैकेज को लेकर बात करते हुए उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया और कहा,

"उस पार्ट को देखने के बाद मुझे अच्छा नहीं लगा था। उन्होंने बियांका ब्लेयर पर एक वीडियो बनाया था और उसमें मोंटेज़ फोर्ड को सिर्फ दस सेकेंड के लिए रखा था। इसके अलावा वो जॉन सीना को भी दस सेकेंड के लिए शामिल कर सकते हैं। उन्हें नहीं पता है कि एक रियल रिलेशनशिप को कैसे हैंडल करना है। मैंने जब वीडियो देखा था, तो मुझे लगा था कि उन्होंने बियांका ब्लेयर से शादी की है। आप क्या ही बोल सकते हैं। ये कितना अच्छा होता, अगर मोंटेज़ फोर्ड ही इस वीडियो में चीज़ें बताते।"
Don’t miss the epic clash between #WWERaw Women’s Champion @BiancaBelairWWE and @WWEAsuka as #WrestleMania Goes Hollywood on April 1 and 2, streaming exclusively on @peacock in the U.S. and @WWENetwork elsewhere. https://t.co/u2g4UIn4CT

WWE WrestleMania 39 में होना है Bianca Belair का Asuka से सामना

WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर अपना टाइटल ओस्का के खिलाफ डिफेंड करते हुए नज़र आएंगी। इस हफ्ते Raw में दोनों ही स्टार्स मौजूद नहीं थीं लेकिन WWE ने शो के दौरान दो वीडियो पैकेज एयर किए थे, जिसमें उनके करियर को लेकर बात की गई थी। इस वीडियो में बताया गया था कि दोनों ही स्टार्स ने अपने करियर में अभी तक क्या-क्या हासिल किया है। अब देखना होगा कि यह WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच किस तरह का रहता है।

What’s your favorite Wrestlemania entrance of all time? Mines Bianca Belair’s from Wrestlemania 38 https://t.co/NGnsvmwvAP

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment