WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं और कुछ शानदार मैचों का ऐलान हो गया है। इस शो में कुछ दिग्गज और पार्ट-टाइमर्स भी नज़र आएंगे। इसी चीज़ को लेकर पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने आपत्ति जताई है और वो इससे खुश नहीं हैं। WWE दिग्गज विंस रूसो ने हाल ही में बताया कि WWE को अपने मौजूदा रोस्टर पर भरोसा नहीं है और इसी वजह से वो पार्ट-टाइमर्स को बुला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई सारे सुपरस्टार्स की जगह WrestleMania 39 में दिग्गजों के आने के कारण चली जाएगी। उन्होंने कहा, "वो WrestleMania के लिए अपने सभी स्टार्स को बुला रहे हैं। आप इस बारे में सोचिए कि अगर मौजूदा रोस्टर के साथ WrestleMania को बुक किया जाए, तो कार्ड कैसा लगेगा। आप सोचकर देखिए यह किस तरह का होगा। आप उस बारे में सोचिए कि कितने सारे सुपरस्टार्स (पार्ट-टाइमर्स के आने के बाद) शो का हिस्सा नहीं होंगे।"विंस रूसो ने यह भी कहा कि WWE अपने नए सुपरस्टार्स को फैंस के बीच ओवर करने में असफल रहा है। उन्होंने बताया कि नया एरा आने के बाद भी कुछ चीज़ें नहीं बदली है। उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि WWE किसी को ओवर नहीं कर पा रहा है। WWE को लीटा की मदद चाहिए होगी, उन्हें ऐज की मदद भी चाहिए होगी और उन्हें जॉन सीना के पास भी मदद के लिए जाना होगा। कुछ ऐसा ही लोगन पॉल के लिए भी कहा जा सकता है।"WWE WrestleMania 39 में कई सारे पार्ट-टाइमर्स नज़र आ सकते हैं WrestleMania 39 में कई सारे दिग्गज सुपरस्टार्स दिखाई दे सकते हैं। ब्रॉक लैसनर अब ग्रेंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल आते-आते एक्टिव हो गए हैं। साथ ही लीटा की वापसी हो गई है और जल्द ही ट्रिश स्ट्रेटस का रिटर्न भी हो सकता है। WWE ने Raw के एक एपिसोड में जॉन सीना की वापसी का भी ऐलान कर दिया है। साथ ही ऐज भी WrestleMania का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके अलावा भी कई पार्ट-टाइमर्स शो में दिखाई दे सकते हैं। WWE@WWESixteen-time World Champion @JohnCena makes his triumphant return to #WWERaw on MARCH 6 during The Road to #WrestleMania! 167692086Sixteen-time World Champion @JohnCena makes his triumphant return to #WWERaw on MARCH 6 during The Road to #WrestleMania! 👋 https://t.co/E0F2xXVC8NWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।