"रेटिंग्स में फायदा नहीं हुआ है"- WWE दिग्गज ने पूर्व चैंपियन की स्टोरीलाइन को लेकर की तीखी टिप्पणी 

सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है
WWE फैंस इस समय सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन को काफी पसंद कर रहे हैं

Sami Zayn: इस हफ्ते रॉ (Raw) के दौरान WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) की बीच एक ट्रायल सैगमेंट हुआ था। इस सैगमेंट को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसी बीच पूर्व WWE राइटर विंस रूसों (Vince Russo) ने सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी स्टोरीलाइन उन्हें डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) की स्टोरीलाइन की याद दिलाती है।

Ad

गौरतलब है कि इस हफ्ते Raw में सैमी ज़ेन एक ट्रायल का हिस्सा बने थे। इसमें उन पर द ब्लडलाइन ग्रुप को धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने पॉल हेमन ने उन्हें ग्रुप से भी निकालने की मांग की थी, लेकिन जे उसो ने सेमी ज़ेन की मदद की थी।

WWE सुपरस्टार Sami Zayn को लेकर विंस रूसों ने की तीखी टिप्पणी

हाल में ही विंस रूसों ने Sportskeeda Wrestling के लेटेस्ट एपिसोड Legion of RAW में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने डेनियल ब्रायन के पुश को लेकर बात की थी और कहा था कि इससे कंपनी को नए व्यूअर नहीं मिले थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये स्टोरीलाइन प्रमोशन के लिए कैजुअल व्यूअर नहीं बढ़ा पाई थी। उन्होंने आगे कहा कि इस समय WWE भी सैमी ज़ेन के साथ यही कर रहा है।

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा,

"मुझे ये फिर से कहना पड़ेगा कि सैमी ज़ेन को फैंस काफी ज्यादा पसदं कर रहे हैं। फिली का क्राउड काफी ज्यादा सपोर्ट कर रहा था। वो सबसे हॉट क्राउड के रूप में जाने भी जाते हैं। फैंस भी सैमी ज़ेन और द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को पसंद कर रहे हैं लेकिन मेरा पॉइंट ये है, जो मैं और लोगों को समझने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं एक कैजुअल फैन हूं और मैं कोई हार्डकोर फैन नहीं हूं। ये स्टोरीलाइन डेनियल ब्रायन की स्टोरीलाइन के जैसे है। जहां हार्डकोर फैंस तो इसे पसंद कर रहे थे लेकिन कैजुअल फैन इसे बहुत ज्यादा पसंद नहीं कर रहे थे।"
Ad

उन्होंने आगे कहा,

"डेनियल ब्रायन की स्टोरीलाइन के दौरान रेटिंग बहुत ज्यादा ऊपर नहीं गई थी। इसके अलावा कंपनी को नई ऑडियंस भी नहीं मिली थी। इसके अलावा इस स्टोरीलाइन को उसी ऑडियंस ने पसंद किया था, जो उनकी पहले से है। सैमी ज़ेन के साथ भी मुझे ऐसा ही लग रहा है।"

बता दें कि WWE लगातार सैमी ज़ेन को पुश दे रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि सैमी ज़ेन जल्द ही WWE में मेन इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications