Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड की शुरुआत में रोमन रेंस (Roman Reigns) का एक सैगमेंट देखने को मिला था। इसमें कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) भी नज़र आए थे। हाल ही में पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस सैगमेंट को लेकर बात की है। उनका यहां WWE की बुकिंग पर जबरदस्त तरीके से गुस्सा फूटा।Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw शो पर विंस रूसो ने Raw के एपिसोड को लेकर चर्चा की। इसी बीच उन्होंने बताया कि WWE ने इस सैगमेंट को जानबूझकर खींचने की कोशिश की, जिससे वो तीन घंटे पूरे कर पाएं। वो इस चीज़ से साफ तौर पर निराश नज़र आए। उन्होंने कहा, "ये शुरुआती सैगमेंट बहुत ही ज्यादा लंबा चला गया जहां एंट्रेंस हुई, पॉल हेमन ने ट्राइबल चीफ से बात की। यह चीज़ें बहुत ज्यादा लंबी रही। एक साधारण टीवी व्यूअर को हम यह कहानी आधे समय में बता सकते हैं। इसी जगह पर कई सारे लोग कहते हैं कि तीन घंटे का शो बहुत लंबा महसूस होता है। मैं इस चीज़ में आपके साथ हूँ लेकिन 3 घंटे का शो 6 घंटे का लगता है, जब आप चीज़ों को इतना ज्यादा खींच देते हैं।"आप नीचे Legion of Raw का पूरा वीडियो देख सकते हैं:WWE Raw के एपिसोड में Roman Reigns का सैगमेंट काफी शानदार रहा था Raw में जरूर ही WWE ने रोमन रेंस के सैगमेंट को लंबा खींचा और इस चीज़ से कुछ फैंस निराश हुए होंगे। हालांकि, यह सैगमेंट शानदार था। रोमन और कोडी के बीच जबरदस्त तरीके से बहस हुई। फैंस यहां रोमन को बू कर रहे थे और रोड्स का सपोर्ट कर रहे थे। बाद में रोड्स ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ टैग टीम मैच की बात कही। रेंस ने चुनौती को स्वीकारा और ब्रॉक लैसनर ने चौंकाने वाली एंट्री की। किसी ने नहीं सोचा था कि लैसनर आकर रोड्स के पार्टनर बनेंगे। हालांकि, मेन इवेंट में लैसनर ने कोडी रोड्स को धोखा दे दिया था। Roman Reigns SZN 💥@reigns_eraRoman’s reaction to Brock coming out #WWERaw6113528Roman’s reaction to Brock coming out 😭 #WWERaw https://t.co/3EZkkLLU4BWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।