WrestleMania 41 में होने वाले Roman Reigns के बड़े मैच पर दिग्गज ने उठाए सवाल, WWE पर फूटा गुस्सा

Ujjaval
पॉल हेमन के साथ एंट्री करते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन के साथ एंट्री करते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Legend Angry Roman Reigns Match: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस (Roman reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच देखने को मिलेगा। यह ट्रिपल थ्रेट मुकाबला नाईट 1 के मेन इवेंट में होगा। यह काफी धमाकेदार हो सकता है लेकिन इसमें कुछ बड़ा दांव पर नहीं लगा है और अब WWE के पूर्व हेड राइटर ने इसी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad

Writing with Russo शो पर थोड़े समय पहले ही विंस रूसो दिखाई दिए। इसी बीच उनका WWE पर गुस्सा फूटा। उनका मानना है कि रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस WWE के तीन सबसे बड़े स्टार हैं। इसी वजह से उनके मैच में कुछ बढ़िया चीज दांव पर लगी होनी चाहिए लेकिन पॉल हेमन मुख्य फोकस बने हैं। उन्होंने कहा,

"मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह दांव पर लगा है। यह तीनों साफ तौर पर WWE के सबसे बड़े स्टार्स हैं और दांव पर एक 65 साल के मैनेजर लगे हैं? क्या इस तरह की चीजें दांव पर होनी चाहिए? मैं एक बार फिर साधारण फैन के हिसाब से बात करूंगा। उन्हें यही लगेगा कि मैनेजर से किसे फर्क पड़ता है? मैं जो बोल रहा हूं, वो भी कुछ ऐसा ही बोलेंगे।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE राइटर ने जे उसो की बुकिंग पर सवाल खड़े किए

Writing with Russo के एक अन्य शो में विंस रूसो ने बताया कि जब वो WWE में एक राइटर के रूप में काम करते थे, तो उन्हें मर्चेंडाइज सेल्स के बारे में पता नहीं होता था। उनके अनुसार जे उसो को सिर्फ इसलिए पुश नहीं मिलना चाहिए, क्योंकि उनकी मर्च ज्यादा सेल हो रही है। उन्होंने कहा,

"जब मैं लिखता था, तो उस समय मुझे नहीं पता होता है कि मर्चेंडाइज की सेल्स क्या है। मुझे नहीं पता था कि कौन क्या चीजें बेच पा रहा है। इस चीज का शो से कोई लेना देना नहीं था। अगर उन्हें जे उसो पसंद हैं, तो वो उनकी मर्च खरीदेंगे, भले ही उन्हें पुश मिले, या नहीं।"
Ad

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications