"Roman Reigns को इस चीज़ का श्रेय मिलना चाहिए"- पूर्व WWE राइटर ने ट्राइबल चीफ के कारण दूसरे Superstars को हो रहे फायदे पर दिया बयान

Ujjaval
पूर्व WWE राइटर का रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान
पूर्व WWE राइटर का रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) काफी समय से WWE के टॉप पर चल रहे हैं और कोई उन्हें पीछे नहीं कर पा रहा है। हाल ही में पूर्व WWE राइटर फ्रेडी प्रिंज़ जूनियर (Freddie Prinze Junior) ने बताया कि रोमन रेंस अन्य सुपरस्टार्स को आगे लाने में मदद कर रहे हैं।

Ad

Wrestling with Freddie पॉडकास्ट पर फ्रेडी प्रिंज़ जूनियर में रोमन रेंस की तारीफों में पुल बांधे। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस के कारण जे उसो, सैमी ज़ेन और जिमी उसो को फायदा हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे जाकर सोलो सिकोआ को भी रोमन के साथ स्टोरीलाइन में रहने से फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा,

"वो (WWE) इस कहानी में मौजूद सभी लोगों को स्पॉटलाइट दे रहे हैं। सैमी ज़ेन से लेकर जे उसो और उनसे लेकर जिमी उसो तक सभी को मौका मिल रहा है। सोलो सिकोआ वो अगले सुपरस्टार रहेंगे और रोमन रेंस साफ तौर पर यह चीज़ कर रहे हैं। वो यह चीज़ हर हफ्ते करते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि वो कितने अच्छे हैं, क्योंकि हम उन्हें हमेशा से बढ़िया काम करते हुए देखते आए हैं लेकिन अब वो जोरदार काम कर रहे हैं। वो असल में एक ऐसी नींव है, जिसपर इस समय सभी खड़े हैं। इसी वजह से उन्हें श्रेय देना बनता है।"
Ad

Roman Reigns इस समय WWE की सबसे बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं

पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने हाल ही में रोमन रेंस के ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अहम किरदार निभाने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह उनके द्वारा देखी गई सबसे अच्छी कहानी बन सकती है। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस और सोलो सिकोआ vs सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस वाला आखिरी मैच, उतना ज्यादा अच्छा नहीं था। मुझे इस मैच से बिलकुल फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ उस कहानी के बारे में जानना चाहता हूँ, जो वो बता रहे हैं और अंत में वो इस कहानी से आगे बढ़े। जैसे ही कहानी आगे बढ़ेगी, तो यह संभावित रूप से मेरे जीवन के सबसे अच्छे लॉन्ग टर्म एंगल्स में से एक रहेगा।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications