ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ लड़ने के लिए डेनियल ब्रायन के लिए 4 पार्टनर्स

डेनियल ब्रायन की कहानी ने इस हफ्ते रोचक मोड़ लिया, जब उनके गौंतलेट मैच में ब्लजिन ब्रदर्स ने डेनियल ब्रायन पर हमला कर दिया। ऐसा होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। एक थ्योरी ये कहती है कि द मिज़ के कहने पर दोनो भाइयों ने ब्रायन पर हमला किया तो वहीं संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उनके बीच आगे कोई सैगमेंट देखने मिल सकता है।

Ad

खबरें थी कि पहले बिग कैस आकर यहां ब्रायन पर हमला करेंगे लेकिन फिर बिग कैस को रिलीज करने के बाद अंत मे योजना बदलनी पड़ी। एक्सट्रीम रूल्स में डेनियल ब्रायन का सामना ब्लजिन ब्रदर्स से होगा और उसके लिए उन्हें एक टैग टीम पार्टनर की ज़रूरत पड़ेगी।

यहां पर हम ऐसे ही चार सुपरस्टार्स का जिक्र करेंगे जो एक्सट्रीम रूल्स में डेनियल ब्रायन के टैग टीम पार्टनर बन सकते हैं।

#1 टाय डिलिंजर

अगर डेनियल ब्रायन खुद अपना पार्टनर चुनना चाहते हैं स्मैकडाउन रोस्टर में उनके लिए ढेरों विकल्प हैं। संभावना है कि वो साथी बेबीफेस को चुनेंगे और किसी मिडकार्ड स्टार को आगे पुश देंगे। जैफ हार्डी और रैंडी ऑर्टन ऐसे दो बेबीफेस स्टार हैं लेकिन जहां जेफ अपना US खिताब डिफेंड करेंगे तो वहीं रैंडी ऑर्टन चोटिल हैं। जिसके बाद टाय डिलिंजर, डेनियल ब्रायन के लिए एक सही विकल्प बचते हैं। मिस्टर परफेक्ट 10 को मुख्य रोस्टर में डेनियल ब्रायन के साथ काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। इससे उनके स्तर में बढ़ोतरी होगी।

#2 समोआ जो

द ब्लजिन ब्रदर्स का सामना अबतक समोआ जो से नहीं हुआ लेकिन तीनों का नेचर देखते हुए उनके बीच भविष्य में भिड़ंत की अच्छी संभावना है। ब्लजिन ब्रदर्स की तरह से समोआ जो को केवल खुद से मतलब है और अपने काम के सिलसिले में वो किसी और की तरफ ध्यान नहीं देते। स्मैकडाउन के टैग टीम चैंपियंस, जो को आसानी से भड़का सकते हैं जिसके बाद वो डेनियल ब्रायन के साथ मिलकर टीम बना सकते हैं। समरस्लैम में समोआ जो, एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे लेकिन उसके पहले तक वो डेनियल ब्रायन के साथ थोड़े समय के लिए टैग टीम बना सकते हैं। इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।

#3 केन

डेनियल ब्रायन के लिए पार्टनर के लिए दूसरे विकल्प हैं उनके पुराने टैग टीम साथी केन। केन भले ही रॉ के सुपरस्टार हों और इस समय राजनीति में व्यस्त हों लेकिन अगर WWE पुरानी यादें ताजा करने के लिए उन्हें बुलाती है तो केन को वापसी करने में कोई आपत्ति नहीं होगी। टीम हैल-नो को दोबारा रिंग में एकसाथ देखकर दर्शक बेहद खुश होंगे। इसकी मदद से समरस्लैम के पहले द मिज़ के खिलाफ लड़ने में भी डेनियल ब्रायन को मदद मिलेगी। यहां अगर इन दोनों की जीत न हो तो भी उसमें कोई दिक्कत नहीं लेकिन इसकी मदद से द मिज़ के खिलाफ उनके मैच का बिल्ड अप हो जाएगा।

#4 द मिज़

स्टोरीलाइन की नज़र से देखें तो ये माना जा रहा है द मिज़ के कहने पर ब्लजिन ब्रदर्स ने डेनियल ब्रायन पर हमला किया। लेकिन अबतक इस तरह के किसी बात की सूचना नहीं मिली है। द ब्लजिन ब्रदर्स आने वाले कुछ हफ्तों में द मिज़ पर भी हमला कर सकते हैं जिसके बाद जनरल मैनेजर पेज , ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ डेनियल ब्रायन और द मिज़ की टीम बना सकती है। दोनों स्टार्स की दुश्मनी शो को दिलचस्प बना सकती है। इसकी मदद से समरस्लैम पर दोनों के बीच फिउड की शुरुआत भी करवाई जा सकती है। लेखक: लियाम हूफ, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications