Steps Solo Sikoa Can Take After Loss: WWE Raw Netflix डेब्यू शो में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को बड़ी हार मिली। उनका रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला था। मैच में काफी बवाल मचा और अंत में रोमन रेंस ने सोलो पर स्पीयर लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ रोमन अब दोबारा ट्राइबल चीफ बन चुके हैं और उनके पास उला फाला है। सोलो सिकोआ का अगला कदम सभी जानना चाहेंगे और वो SmackDown के अगले शो में कुछ बड़ी चीजें करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 बड़े कदम के बारे में बात करेंगे, जो सोलो सिकोआ द्वारा रोमन रेंस से मिली हार के बाद अगले SmackDown में उठाए जा सकते हैं। 4- WWE SmackDown में रोमन रेंस को एक्नॉलेज कर सकते हैं सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने कुछ महीनों पहले एक प्रोमो के दौरान बैकस्टेज नए ब्लडलाइन के सदस्यों को बड़ी बात कही थी। सोलो ने कहा था कि उला फाला उनके पास है और इसी वजह से उन्हें एक्नॉलेज किया जा रहा है। हालांकि, अगर रोमन रेंस इसे हासिल कर लेते हैं, तो उन्हें एक्नॉलेज किया जाएगा। सोलो ने कहा था कि वो भी रोमन को फिर अपना ट्राइबल चीफ मान लेंगे। अब क्योंकि रोमन ट्राइबल चीफ बन गए हैं, तो फिर सोलो सिकोआ SmackDown के अगले एपिसोड में अपने नए ब्लडलाइन के साथ आ सकते हैं। वो इसी बीच रोमन से मिली हार के बारे में बात कर सकते हैं और उन्हें ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार सकते हैं। 3- WWE SmackDown रोस्टर पर हमला करके गुस्सा निकाल सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ के लिए ट्राइबल चीफ बनना बड़ी बात थी और उनका कद इसकी वजह से बढ़ गया था। हार के कारण सोलो एकदम से नीचे की ओर आ गए हैं। पहले भी देखा गया है कि जब सोलो को गुस्सा आता है, तो वो और उनके साथी मिलकर रोस्टर के कुछ अन्य स्टार्स को निशाना बनाते हैं। Survivor Series WarGames 2024 के बाद भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था। अब सोलो WWE SmackDown के अगले शो में नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर तबाही मचा सकते हैं और रोस्टर में मौजूद स्टार्स की हालत खराब कर सकते हैं। 2- WWE स्टार सोलो सिकोआ अपनी हार का गुस्सा जेकब फाटू और टामा टोंगा पर निकाल सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में किसी को नहीं लाने की बात कही थी। इसके बावजूद उनके साथियों का दखल हुआ। जेकब फाटू और टामा टोंगा ने दखल देकर सोलो की मदद की। सोलो का प्लान सफल नहीं हुआ, क्योंकि सैमी ज़ेन और जिमी उसो ने आकर उनके साथियों को धराशाई कर दिया। इसी वजह से सोलो अंत में कमजोर पड़ गए और उन्हें हार मिली। इसी बात के चलते सोलो का WWE SmackDown के अगले शो में जेकब फाटू और टामा टोंगा पर गुस्सा फूट सकता है। यहां से नए ब्लडलाइन में दरार आ सकती है।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को रीमैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच उम्मीद से काफी ज्यादा बेहतर हुआ था। इससे साबित हो गया कि दोनों के बीच रिंग में तालमेल काफी जबरदस्त है। फैंस जरूर उन्हें दोबारा लड़ते हुए देखना चाहेंगे। सोलो सिकोआ अब ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने के बाद रोमन रेंस के सामने रीमैच का चैलेंज रख सकते हैं। सोलो बता सकते हैं कि वो रीमैच के हकदार हैं। इसी के साथ दोनों के बीच WWE Royal Rumble जैसे बड़े इवेंट के लिए मैच ऑफिशियल हो सकता है। इस बार दोनों ब्लडलाइन के सदस्य रिंगसाइड से पूरी तरह बैन रहेंगे। इस तरह की शर्त से सोलो मैच का प्रस्ताव रख सकते हैं।