रैसलिंग ऑब्ज़र्बर न्यूज़लेटर के अनुसार न्यू ओरलिंस में होने वाले 2018 हॉल ऑफ फेम के चुनाव के लिए बतिस्ता के नाम पर विचार किया जा रहा है। बतिस्ता आखिरी बार साल 2014 में 6 महीनों के लिए कंपनी से जुड़े थे। हालांकि वहां उनकी लोकप्रियता पहले जैसी नहीं थी। उन्होंने रॉयल रम्बल पर जीत हासिल की थी। लेकिन दर्शकों को उनकी ये जीत पसंद नहीं आई। उस समय डेनियल ब्रायन दर्शकों के चहेते थे और दर्शकों को लग रहा था कि वहां ब्रायन की ही जीत होगी। ब्रायन की लोकप्रियता के सामने दर्शक बतिस्ता पर टर्न होने लगे। इस वजह से द एनिमल का हील टर्न करवाया गया, जहां उन्होंने डेनियल ब्रायन और द शील्ड को दर्शकों के बीच मशहूर करवाया। दर्शकों के बीच रोमन रेन्स, सैथ रॉलिन्स, डीन एम्ब्रोज़ और डेनियल की लोकप्रियता बढ़ाने में हील बतिस्ता की बड़ी अहम भूमिका थी। बतिस्ता के लिए वो समय अच्छा नहीं रहा लेकिन उसका दोष उन्हें नहीं दिया जा सकता। वो खुद हील के रूप में वापसी करना चाहते थे लेकिन क्रिएटिव टीम ने शुरू में इसे नहीं माना। कुछ सालों बाद क्रिस जैरिको के पोडकास्ट पर उन्होंने बताया कि वो रैसलिंग को मिस करते हैं लेकिन उससे WWE का कोई लेना देना नहीं। उसी पोडकास्ट में उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो वापसी करते हैं तो ट्रिपल एच के खिलाफ लड़ना पसंद करेंगे। लेकिन WWE को अभी इस तरह के किसी प्रोग्रामिंग में कोई दिलचस्पी नही है। बतिस्ता अगर हॉल ऑफ फेम 2018 के हैडलाइनर बनते हैं तो थोड़ी हैरानी होगी। क्योंकि रैसलमेनिया 33 के बाद सभी को लग रहा है कि उस जगह पर द फीनम, द अंडरटेकर होंगे। उस जगह के लिए डेडमैन से अच्छा कोई दूसरा रैसलर नहीं हो सकता। जब एज और शॉन माइकल्स ने सन्यास लिया था तब उसके अगले ही साल दोनों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसलिए 2018 के हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने योग्य केवल अंडरटेकर हैं। हॉल ऑफ फेम में 'टेकर' का इंडक्शन काफी महत्वपूर्ण है। उनसे महत्वपूर्ण अगर किसी का इंडक्शन हो सकता है तो वो है विंस मैकमैहन। लेकिन फिलहाल उसके होने की संभावना कम है। लेकिन ऐसा कहकर हम बतिस्ता से कुछ नहीं छीन सकते। एक समय पर वो हॉल ऑफ फेम के हकदार थे और आज अगर उन्हें उसमें इंडक्ट किया जाता है तो वो ट्रिपल एच का फिर रे मिस्टीरिओ के हाथों किया जाना चाहिए। अगले साल उन्हें उसमें इंडक्ट करने का कोई मतलब दिखाई नहीं दे रहा। अगले साल अप्रैल या मई में बतिस्ता की नई फिल्म अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर्स पार्ट 1 रिलीज़ हो रही है। WWE ने रैसलमेनिया 34 को 4 अप्रैल 2018 पर आयोजित करने का फैसला किया है। खबरें है कि मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेन्स और ब्रॉक लैसनर भिड़ेंगे। बतिस्ता हॉल ऑफ फेम के हकदार हैं लेकिन 2018 ऐसा करने के लिए सही समय नहीं है। अगर उनके आने वाली फ़िल्म अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर्स पार्ट 1 की वजह से ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही है तो उसमें WWE को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। साल 2018 का हॉल ऑफ फेम केवल अंडरटेकर के नाम होना चाहिए। वही इसके सही हक़दार हैं। लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी