क्या WWE शेन मैकमैहन को लेकर बड़े रैसलमेनिया मैच की तैयारी कर रही है?

खबरें हैं कि स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर शेन मैकमैहन इस साल रैसलमेनिया पर लड़ते नज़र आ सकते हैं। ये खबर केजसाइड सीट्स के रैसल वोट्स से मिल रही है, हालांकि अब तक इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है कि वो किसके खिलाफ मैच लड़ेंगे।

Ad

शेन मैकमैहन, आखिरी बार सर्वाइवर सीरीज पर लड़ते नज़र आएं थे, जहां वो टीम स्मैकडाउन का नेतृत्व कर रहे थे। टीम रॉ के हाथों एलिमिनेट होने वाले आखिरी सदस्य थे शेन।

सर्वाइवर सीरीज के बाद शेन मैकमैहन अपने ऑन स्क्रीन किरदार में भी नज़र आएं है। जहां पर उनका सामना केविन ओवंस, सैमी जेन और डेनियल ब्रायन से होता रहा है।

अफवाहों के अनुसार शेन मैकमैहन, रैसलमेनिया के मंच पर किसी बड़े स्टार से भिड़ सकते हैं। ये कहानी फिलहाल केविन ओवंस और सैमी जेन के इर्द गिर्द घूमेगी।

इस समय तक शेन मैकमैहन के मैच या फिर उनके विरोधी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन के बीच टकराव की खबरें चल रही है और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों के बीच मैच संभव होता है या नहीं।

रॉयल रम्बल नज़दीक आ चुका है और ऐसे में हम कह सकते हैं कि रैसलमेनिया की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस साल का इवेंट 8 अप्रैल को न्यू ओरलिंस के मर्सेडीज़ बेंज सुपरडूम से आयोजित होगा। वहां पर शेन मैकमैहन के मैच को लेकर सभी चीजें स्मैकडाउन लाइव शो पर साफ हो पाएंगी।

पिछले कुछ समय से शेन मैकमैहन, स्मैकडाउन लाइव रोस्टर पर एक्टिव रहे हैं और इसलिए उनके रैसलमेनिया 34 का हिस्सा बनने की काफी संभावनाएं हैं। जहां तक बात उनके संभावित विरोधी की है, उनका सामना डेनियल ब्रायन से हो सकता है। इसके अलावा वो डेनियल ब्रायन से हाथ मिलाकर सैमी जेन और केविन ओवंस से लड़ने रिंग में उतर सकते हैं।

लेखक: रंजीत रवीन्द्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications