सुपरस्टार केविन ओवंस की डॉक्यूमेंट्री ने दुनियाभर में मचाया धमाल

F4WOnline में डेव मैल्‍टज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, केविन ओवंस की 365 डॉक्यूमेंट्री WWE नेटवर्क पर पूरी तरह से छा चुकी हैं। केविन ओवंस ने WWE यूनिवर्स में अपनी शानदार डॉक्यूमेंट्री दिखा कर अपने फैंस को काफी खुश किया और साथ ही उन्होंने एक बड़ी सफलता भी हासिल की। नेटवर्क पर भारी तादाद में उनके फैंस इस वीडियो को देख रहे हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

केविन ने हाल ही में बताया कि उनका रैसलमेनिया 33 मैच में जो मैच क्रिस जैरिको के साथ हुआ था। उससे विंस मैकमैहन बिल्कुल भी खुश नहीं थे। दरअसल WWE की 365 डॉक्यूमेंट्री में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के फैंस को उनके बैकस्टेज का स्ट्रगल और WWE की रेैसलिंग के कुछ खास पल एकत्रित कर दिखाया गया है। प्रोफेशनल रेसलिंग पत्रकार डेव मैल्‍टज़र की रिपोर्ट के मुताबिक ओवंस की 365 डॉक्यूमेंट्री फैंस में हिट हो गई है। ये डॉक्यूमेंट्री WWE के सुपरस्टार ओवंस की लाइफ की सबसे बड़ी सफलता हैं। वहीं इस डॉक्यूमेंट्री में केविन विलन के रूप में दिखाई दिए हैं। केविन ओवंस बहुत जल्द WWE की फुड चेन के टॉप पर दिखने लगेंगे। वहीं इस डॉक्यूमेंट्री में बहुत कुछ स्पेशल दिखाया गया है, जो उनके फैंस को WWE 365 में जरूर देखना चाहिए। केविन के साथ-साथ WWE के अन्य कटेंट को भी नेटवर्क पर जरूर देखें। केविन ओवंस फिलहाल स्मैकडाउन ब्रॉड के लिए परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं उनकी कंपनी के बड़े लेवल के लोगों से भी अच्छी बातचीत है। हालांकि दूसरी ओर उसे अच्छी दोस्ती भी नहीं कह सकते हैं। लेखक-जॉनी पेन, अनुवादक मोहिनी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications