WWE सुपरस्टार एंजो के 205 लाइव में जाने के पीछे की वजह

Ringsidenews.com का मानना है कि पिछले हफ्ते 205 लाइव की विवर रेटिंग बढ़ाने के लिए एंजो अमोरे को इस डिवीज़न का हिस्सा बनाया गया। एक साल पहले एंजो अमोरे मुख्य रॉस्टर के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक थे। उनकी रैसलिंग काबिलियत में सुधार की ज़रूरत थी लेकिन उनके प्रोमोज़ सभी को पसंद थे और उनका करिज़्मा दर्शकों के बीच दिखाई देता था। ऐसा लगा कि एंजो अमोरे मुख्य रॉस्टर के लिए ही बने हैं। 1 साल बाद सब उल्टा दिखाई दे रहा हौ। एंजो का काम बैकस्टेज कइयों को पसंद नहीं आया और वहां उनका झगड़ा भी हुआ और इस वजह से उन्हें सजा भी दी गयी। एंजो और कैस की उनकी लोकप्रिय टैग टीम तोड़ी गयी और हफ्ते दर हफ्ते एंजो शो पर मार खाते दिखें। पिछले हफ्ते एंजो 205 लाइव पर चले गए जहां वो नेविल को उनके WWE क्रूज़रवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती देते दिखें। वेबसाइट का मानना है कि एंजो अमोरे के 205 लाइव पर जाने से शो देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा वो बैकस्टेज हुए विवाद से भी दूर बने रहेंगे। बैकस्टेज झगड़े के कारण एंजो को 205 लाइव पर भेजे जाने की बात हज़म नहीं होती क्योंकि वो शो भी WWE के फ्लैगशिप टेलीविज़न शो पर दिखाया जाता है। मर्चनडाइज़ सेल बनाए रखने के लिए एंजो अभी भी मंडे नाइट शो पर आते रहेंगे।

Ad
youtube-cover
Ad

एंजो के साथ साथ सेड्रिक अलेक्सण्डर को भी नेविल को चुनौती देने के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले हफ्ते शो खत्म होने के बाद एंजो 205 लाइव पर दिखें जहां उन्होंने नेविल पर हमला किया। एंजो को देखकर नेविल को खुशी नहीं हुई लेकिन इनका फ्यूड अब आगे ज़रूर बढ़ेगा। WWE TV पर इसकी पुष्टि की जाएगी। एंजो के 205 लाइव पर जाने के बाद डिवीज़न की माइक स्किल में सुधार देखा जाएगा लेकिन उनकी रैसलिंग स्किल में भारी गिरावट आ सकती है। हाल ही में नेविल ने अकीरा टोज़वा और ऑस्टिन एरीज के बीच फ्यूड किया था और उनके मैचेस दिलचस्प थे। कंपनी में एंजो अमोरे की रैसलिंग स्किल सबसे खराब है और उसका स्तर सुधारने के लिए नेविल को काफी काम करना पड़ेगा। लेखक: हेराल्ड मैथ, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications