"WWE में अपनी जॉब बचाने के चक्कर में कई सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन से डरते हैं"

Enter caption

द रिवाइवल ने WWE में टैग टीम के तौर पर बहुत अच्छा काम किया लेकिन उन्हें पुश नहीं दिया गया। द रिवाइवल को अब AEW में FTR के नाम से जाना जाता है। कई लोगों का कहना है कि FTR के लिेए AEW सबसे अच्छी जगह है। FTR के सदस्य व्हिलर और डैक्स हॉरवुड ने अब पब्लिक में ये कह दिया है कि WWE में टैग टीम के लिए कोई इज्जत नहीं है। इस बार FTR ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी बात कही है।

Ad

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी बात

Excuse Me पॉडकास्ट में हाल ही में FTR के दोनों सदस्यों ने अपना इंटरव्यू दिया। इन दोनोें ने यहां विंस मैकमैहन को लेकर काफी बात की। FTR ने कहा कि विंस मैकमैैहन को आइडिया सुनना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन कई लोग ऐसे हैेें जो उनसे बहुत डरते हैं। इन दोनों के मुताबिक,

विंस हमेशा आइडिया सुनना पसंद करते हैं। चाहे वो इस प्रयोग करें या ना करें फिर भी उन्हें ये पसंद हैं। लेकिन कई ऐसे लोग है जो विंस मैकमैहन को आइडिया देने में मुंह के सामने बहुत डरते हैं। ये देख हमारा दिमाग खराब होता है। मुझे पता है कि ये एक पहेली है। सभी लोगों के पास कुछ ना कुछ आइडिया होता है लेकिन वो अपनी जॉब बचाने को लेकर चिंतित रहते हैं और डरते हैं। अगर इन लोगों ने ये आइडिया दिया और इसमें कुछ भी गड़बड़ हुआ तो शायद अगले हफ्ते इसका नुकसान उन्हें भुगतना पड़ सकता है। यही वजह है कि विंस मैकमैहन से सभी लोग डरते हैं। ये बहुत ही गलत बात है।

FTR ने बताया कि करीब सौ से ज्यादा सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन से बात करने में डरते हैं। साशा बैंक्स ने भी हाल ही में ये बयान दिया था कि विंस मैकमैहन को एप्रोज करने में उन्हें कई साल लग गए। इसका मतलब ये हुआ कि उनसे बात करने से अच्छा किसी और चीज से होकर जाना अच्छा है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हेैं जो विंस मैकमैहन से डरने की बात कर चुके हैं। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े दिग्गज भी शामिल हैं।

विंस मैकमैहन के बारे में सभी को पता है कि वो हमेशा अपने मन की करते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए विंस ने एक बार जो सोच लिया वही होता है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कौन क्या सोचता है। WWE सुपरस्टार्स अपनी जॉब बचाने के चक्कर में विंस मैकमैहन से डरते हैं और कुछ कह नहीं पाते हैं।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE में 5 सबसे हैरान कर देने वाले पल

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications