रॉयल रंबल पीपीवी में पहली बार विमेंस रंबल मैच का आयोजन कराया गया और यह मैच काफी धमाकेदार भी रहा। इस मैच को फैंस ने काफी पसंद किया और हर जगह इस मैच की काफी तारीफ भी हो रही है। इस एतिहासिक मैच की शुरूआत की साशा बैंक्स और बैकी लिंच ने। इसके बाद कई दिग्गज सुपरस्टार्स ने चौंकाने वाली वापसी की, तो मौजूदा रोस्टर्स की विमेंस सुपरस्टार्स ने शानदार काम किया। साशा बैंक्स ने इस मैच में करीब एक घंटा बिताया। इस मैच को अंत में जीता असुका ने, जिन्होंने अंत में निकी बैला को एलिमिनेट किया जोकि आखिरी बार रैसलमेनिया 33 में नजर आई थीं। हालांकि फैंस को सबसे ज्यादा खुशी तब हुई, जब ब्री बैला ने रिंग में एंट्री की। क्राउड की मानों खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। अब असुका को रैसलमेनिया में चैंपियनशिप के लिए लड़ने का मौका मिलेगा। आइए नजर डालते हैं विमेंस रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स पर:
एंट्री नंबर
एंट्री नंबर | 
रैसलर का नाम | 
जिसके द्वारा एलिमिनेट किए गए | 
| 1 | साशा बैंक्स | बैला ट्विंस | 
| 2 | बैकी लिंच | रूबी रायट | 
| 3 | साराह लोगन | मोली होली | 
| 4 | मैंडी रोज | लीटा | 
| 5 | लीटा | बैकी लिंच | 
| 6 | कायरी सेन | डैना ब्रुक | 
| 7 | टैमिना | लीटा | 
| 8 | डैना ब्रुक | टोरी विल्सन | 
| 9 | टोरी विल्सन | सोन्या डेविल | 
| 10 | सोन्या डेविल | मिशेल मैककूल | 
| 11 | लिव मॉर्गन | मिशेल मैककूल | 
| 12 | मोली होली | मिशेल मैककूल | 
| 13 | लाना | मिशेल मैककूल | 
| 14 | मिशेल मैककूल | नटालिया | 
| 15 | रूबी रायट | नाया जैक्स | 
| 16 | विकी गुरेरो | मैककूल, बैंक्स, लिंच और रायट | 
| 17 | कार्मेला | निकी बैला | 
| 18 | नटालिया | ट्रिश स्ट्रेटस | 
| 19 | कैली कैली | नाया जैक्स | 
| 20 | नेओमी | नाया जैक्स | 
| 21 | जैकलिन | नाया जैक्स | 
| 22 | नाया जैक्स | स्ट्रेटस, बैला ट्विंस, बेली, असुका, नटालिया | 
| 23 | एम्बर मून | असुका | 
| 24 | बैथ फीनिक्स | नटालिया | 
| 25 | असुका | विजेता | 
| 26 | मिकी जेम्स | ट्रिश स्ट्रेटस | 
| 27 | निकी बैला | असुका | 
| 28 | ब्री बैला | निकी बैला | 
| 29 | बैली | साशा बैंक्स | 
| 30 | ट्रिश स्ट्रेटस | साशा बैंक्स |