#6 केविन ओवंस, शेन मैकमैहन के साथ बनाम सैमी जेन, डैनियल ब्रायन के साथ
Ad
भले ही WWE यूनिवर्स सैमी जेन और केविन ओवंस को एक साथ देखना पसंद करे लेकिन एक समय पर WWE दोनों के बीच दरार डालकर उनकी दोस्ती ज़रूर तोड़ेगी। इसमें अगर शेन मैकमैहन, केविन ओवंस की जीत में मदद कर दें तो हमे सैमी जेन का फेस टर्न दोबारा मिल सकता है।
इसके बाद डैनियल ब्रायन भी शेन मैकमैहन के काम पर सवाल खड़े करते हुए मैच का हिस्सा बन सकते हैं। इसके साथ ही वो सैमी जेन के साथ जुड़ जाएंगे। इसके बाद शेन मैकमैहन भी हील टर्न लेते हुए ओवंस के साथ हो जाएंगे। दोनों की दुश्मनी खास होगी और सुपरडोम में वो कमाल कर सकती हैं।
अनुमान: सैमी जेन की जीत
Edited by Staff Editor