WWE में जल्द ही Triple H कराएंगे फेमस Superstar का डेब्यू, रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

गेबल स्टीवसन जल्द ही WWE में डेब्यू कर सकते हैं
गेबल स्टीवसन जल्द ही WWE में डेब्यू कर सकते हैं

Gable Steveson: पूर्व WWE चैंपियन ट्रिपल एच (Triple H) के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही कई यंग स्टार्स मेन रोस्टर में डेब्यू कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और स्टार मेन रोस्टर डेब्यू करने वाला है। WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) भी जल्द ही मेन रोस्टर पर डेब्यू करने वाले हैं। इस बात की रिपोर्ट Xero News ने दी है।

Ad

WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन ने दो साल पहले कंपनी के साथ डील साइन की थी। हालांकि, अभी तक वो WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उन्हें 2021 ड्राफ्ट के दौरान Raw में शामिल किया गया था। इसके बाद से कई बार वो सैगमेंट्स में नज़र आए हैं। गेबल स्टीवसन के डेब्यू को लेकर Xero News ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह चीज़ बहुत करीब है। वो इस समय अपने बेस्ट बॉडी शेप में हैं और अपनी स्किल्स को और अच्छा करना चाहते हैं। वो अपने डेब्यू से पहले खुद को बेस्ट शेप में लाना चाहते हैं।

Ad

Gable Steveson को Triple H दे सकते हैं WWE में आने के बाद बड़ा पुश

इस साल की शुरुआत में Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि WWE गेबल स्टीवसन को एक बड़ा पुश देना चाहता था लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस प्लान को कैंसिल कर दिया था। WWE इस समय गेबल स्टीवसन को लेकर काफी ज्यादा सतर्क है।

youtube-cover
Ad

गेबल स्टीवसन इस बिजनेस के बेस्ट स्टार्स से ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर से भी ट्रेनिंग ली थी। इस ट्रेनिंग को लेकर KTSP को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बात की और ब्रॉक लैसनर की तारीफ भी की थी। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE उनका डेब्यू किस तरह से प्लान करता है। इसमें कोई भी शक नहीं है कि WWE इसे ग्रैंड बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहेगा। वहीं, गेबल स्टीवसन के डेब्यू करने से फैंस को भी कई अच्छे मैच देखने को मिल सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications