WWE ने हाल ही में 21 साल के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) को साइन किया। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही मेन रोस्टर में गेबल स्टीवसन का डेब्यू हो जाएगा। कई फैंस ने गेबल स्टीवसन को WWE का अगला कर्ट एंगल बताया है। इन दोनों सुपरस्टार्स का ओलंपिक बैकग्राउंड रहा है। डेव मैल्टजर ने हाल ही में कहा कि जल्द ही गेबल का मेन रोस्टर डेब्यू हो जाएगा।WWE मेन रोस्टर में गेबल स्टीवसन का डेब्यू कब होगा?WWE ने गेबल के साथ बहुत बड़ी डील साइन की है। फैंस भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनका मेन रोस्टर में डेब्यू हो जाएगा। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा था कि लैसनर के साथ उनकी मैच की प्लानिंग अभी से शुरू हो गई है। मैल्टजर ने ये भी कहा कि मई 2022 तक मेन रोस्टर में गेबल नजर आ जाएंगे। गेबल स्टीवसन को रिंग में देखने के लिए सभी फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। खुद गेबल ने भी कहा कि उन्हें WWE में आकर काफी अच्छा लग रहा है। गेबल ने कहा कि उनके बचपन का सपना पूरा हो गया।As first reported by @ESPN, WWE has announced the signing of Olympic gold medalist and reigning NCAA wrestling champion @GableSteveson to an exclusive agreement! https://t.co/KWRnei182f pic.twitter.com/4gowLEhzIT— WWE (@WWE) September 9, 2021गेबल ये भी कह चुके हैं कि वो कर्ट एंगल की राह पर चलना चाहते हैं। एक बात तो तय है कि WWE में गेबल को बहुत पुश दिया जाएगा। विंस मैकमैहन को भी काफी उम्मीदें गेबल से होंगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कई WWE सुपरस्टार्स के साथ गेबल का मैच होगा। शायद WWE मेन रोस्टर में आने के बाद कई ड्रीम मैच फैंस को देखने को मिल सकते हैं। कर्ट एंगल ने WWE में बहुत नाम कमाया और वो भी ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। गेबल भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। गेबल को अगर अच्छा पुश दिया जाएगा तो वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। परफॉर्मेस सेंटर में इस समय गेबल के ऊपर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। मेन रोस्टर में अगर उन्हें जल्दी आना है तो बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। फैंस गेबल स्टीवसन की मेन रोस्टर में एंट्री का अब बेसब्री से इंतजार करेंगे।