अल्बर्टो डैल रियो पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप, रैसलिंग कंपनी ने किया सस्पेंड

ग्लोबल फोर्स रैसलिंग ने एक चौंकाने वाला स्टेटमैंट जारी किया है। इम्पैक्ट रैसलिंग हैवीवेट चैंपियन एल्बर्टो डैल रियो को इस शो से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके ऊपर घरेलू हिंसा के आरोप लगे हुए है। इसके बाद ग्लोबल फोर्स रैसलिंग ने ये बड़ा फैसला लिया है। ऑफिशियल स्टेटमैंट इस प्रकार है," ग्लोबल फोर्स रैसलिंग अल्बर्टो डैल रियो को सस्पेंड करता है। जब तक उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच नहीं हो पाती है तब उन्हें सस्पेंड किया जाता है"। ग्लोबल फोर्स रैसलिंग के जैफ जैरेट ने इसके बारे में प्रेस कॉफ्रेंस कर जल्द सभी को बताएंगे। एल्बर्टो डैल रियो के ऊपर हाल ही में एयरपोर्ट पर एक महिला के ऊपर हाथा पाई के आरोप लगे है। बाद में पता चला की वो कोई और नहीं बल्कि डैल रियो की मंगेतर है। उनका नाम पेज है। यहीं नहीं पेज के चाचा पर भी डैल रियो ने हाथ उठाया। वो अभी अस्पताल में एडममिट है। इसके बाद एक चश्मदीद भी वहां मौजूद था। जिसने बाद में इसके बाद रिपोर्ट किया। हालांकि अल्बर्टो डैल रियो ने बाद में पुलिस को इस बारे में पेज से पूछताछ करने को कहा। लेकिन पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है। इस आरोप के बाद एल्बर्टो डैल रियो खतरे में पड़ गए है। ग्लोबल फोर्स रैसलिंग भी खतरे में पड़ गई है। इसके अलावा पेज के करियर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications