आज हुए मंडे नाइट रॉ में काफी चौंकान वाली चीजें नजर आई। रॉ के एपिसोड में आज पूर्व WWE गिलबर्ग ने वापसी कर ली है। गिलबर्ग ने क्रिस जैरिको और केविन ओवंस द्वारा आयोजित फ्रेेंडशिप ऑफ फेस्टिवल में वापसी की।
ये सैगमेंट काफी खास रहा। इस सैगमेंट में क्रिस जैरिको दरअसल गोल्डबर्ग को बुला रहे थे। इसके बाद एंट्रेंस म्यूजिक भी गोल्डबर्ग का बजा। लेकिन आ गए गिलबर्ग। हालांकि गिलबर्ग के रिंग में पहुंचने से पहले ही केविन ओवंस ने जाकर उन्हें बुरी तरह मार दिया। ये पूरा सैगमेंट ओवंस और जैरिको की लड़ाई को करने के लिए था।
इसके बाद गोल्डबर्ग ने इस पूरे सैगमेंट को लेकर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इसके बाद उनके ट्वीट पर ओवंस भी गुस्सा हो एक और तुरंत जवाब दिया।
Morons....
— Bill Goldberg (@Goldberg)
February 14, 2017
Considering you almost knocked yourself out headbutting a door, you should probably reconsider calling other people morons.
https://t.co/sI9ig1P5oN
— Kevin Owens (@FightOwensFight)
February 14, 2017
दरअसल पिछले हफ्ते फास्टलेन में गोल्डबर्ग ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस को चुनौती दी थी। वहां पर क्रिस जैरिको ने ही केविन ओवंस का ना एनाउंस किया था। इसके बाद आज ये दोनों फेस्टिवल मना रहे थे। जैरिको ने शुरूआत में केविन को काफी गिफ्ट दिए। इसके बाद उन्होंने रिंग में गोल्डबर्ग को बुलाया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो सब चौंकाने वाला था। गिलबर्ग का आना और उसके बाद केविन ओवंस का क्रिस जैरिको को बुरी तरह पीटना। ये सब दर्शाता है कि ये सब इन दोनों के बीच लड़ाई करवाने के लिए किया गया था।
गोल्डबर्ग ने ट्वीट कर इनका काफी मजाक उड़ाया, और इसके बाद केविन ओवंस ने भी गोल्डबर्ग को उनके दरवाजे से लगी चोट की याद दिला दी, और कहा कि तुम्हारे मुंह से ये सब कहना अच्छा नहीं लगता है। अब गोल्डबर्ग और केविन ओवंस की लड़ाई काफी आगे पहुंच चुकी है। फास्टलेन में अब केविन का साथ देने के लिए क्रिस जैरिको भी नहीं है। तो अब देखना होगा की फास्टलेन में केविन ओवंस गोल्डबर्ग की चुनौती से कैसे पार पाएंगे।
Published 14 Feb 2017, 10:54 IST