गोल्डबर्ग को WWE हॉल ऑफ फेम 2018 में शामिल किया जा सकता है

केजसाइड सीट्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर यूजर ब्रैड शैफर्ड ने जानकारी दी है कि गोल्डबर्ग को 2018 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है और उन्हें हॉल ऑफ फेम सेरेमनी को हैडलाइन करने का मौका मिलेगा। गोल्डबर्ग ने पिछले साल करीब 12 सालों के वनवास के बाद WWE रिंग में कदम रखा था। तब लोगों को लग रहा था कि उन्हें जल्द ही हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। लेकिन 2017 के रैसलमेनिया में उन्होंने बतौर चैंपियन मैच लड़ा, इसलिए उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया जा सकता था। अब गोल्डबर्ग को अगले साल के रैसलमेनिया से पहले होने वाले इवेंट में हॉल फेम में जगह दी जा सकती है। फिलहाल जो रिपोर्ट्स सामने आ रही है, उसके मुताबिक गोल्डबर्ग हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे। हालांकि पहले ऐसा भी माना जा रहा था कि रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़कर अंडरटेकर रिटायर हो चुके हैं, वो हॉल ऑफ 2018 को हैडलाइन कर सकते हैं, लेकिन शायद ऐसा नहीं होगा क्योंकि WWE अंडरटेकर की वापसी करा सकती है। इस बात के पीछे सबसे बड़ा तर्क ये है कि रैसलमेनिया 33 में हारने के बाद सब जगह अंडरटेकर की रिटायरमेंट की चर्चा हुई, लेकिन WWE ने इस कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया। गोल्डबर्ग WCW इतिहास के सबसे महान रैसलरों में से एक रहे हैं। उनकी WCW में 173 मैचों में जीत की स्ट्रीक है, हालांकि इस स्ट्रीक को NXT सुपरस्टार असुका ने तोड़ा था। WCW को WWE द्वारा खरीदे जाने के बाद गोल्डबर्ग साल 2003 में WWE में आए। WWE द्वारा साइन किए जाने के बाद वो 1 साल तक कंपनी का हिस्सा बने रहे, इस दौरान वो चैंपियन भी बने। 2016 की सर्वाइवर सीरीज़ के दौरान गोल्डबर्ग ने ब्रॉक लैसनर के मैच लड़ने के चैलेंज को स्वीकार किया और 12 साल बाद रिंग में वापसी की। गोल्डबर्ग को वापसी पर जबरदस्त समर्थन मिला और पूरा एरीना गोल्डबर्ग, गोल्डबर्ग के चैंट्स से गूंज गया। वो फास्टलेन पीपीवी में केविन ओवंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बने थे और रैसलमेनिया 33 में उन्हें ब्रॉक लैसनर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications