WWE में आने का सपना सभी रेसलर्स का होता है और ये मौका बहुत कम सुपरस्टार्स को ही मिल पाता है। हाल ही में टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में यूनाइटेड स्टेट्स की तामिरा मेंसाह-स्टॉक ने रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीता। तामिरा का कहना है कि वो WWE सुपरस्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टोक्यो ओलंपिक्स में हाल ही में तामिरा ने इतिहास रच दिया था। फिलहाल तामिरा अब WWE रिंग पर अपनी नजरें जमाए हुई हैं। शायद जल्द ही उन्हें एंट्री का मौका मिलेगा।WWE ने इंटरव्यू की खास वीडियो क्लिप शेयर कीदरअसल टोक्यो ओलंपिक्स में जीत के बाद तामिरा ओलंपियन पीकॉक के कवरेज में शामिल हुईं थी। तामिरा ने यहां कई मुद्दों पर बात की और आगे अपने प्लान के बारे में भी बताया। तामिरा से यहां WWE में आने को लेकर सवाल पूछा गया था। तामिरा ने साफ कर दिया कि वो WWE में रेसलिंग करना चाहती हैं।तामिरा के इस इंटरव्यू की एक क्लिप WWE ने भी शेयर की। यहां से ये बात पता चलती है कि WWE की नजरें भी तामिरा पर टिकी हुई हैं।Olympic Gold Medalist Tamyra Mensah-Stock shares her dreams of stepping into a WWE ring! 👀#TokyoOlympics @peacockTV @MensahTamStock pic.twitter.com/PgHX9sSz4n— WWE (@WWE) August 4, 2021वैसे विंस मैकमैहन इस तरह के रेसलर्स को खूब पसंद करते हैं। WWE में कई ऐसे रेसलर्स शामिल हैं जो ओलंपिक में गोल्ड अपने नाम कर चुके हैं। अगर तामिरा ने WWE रिंग में एंट्री की तो फिर वो भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। तामिरा अगर WWE रिंग में आएंगी तो फिर विमेंस रोस्टर और मजबूत हो जाएगा।खैर अगर तामिरा को WWE रिंग में एंट्री करनी होगी तो फिर काफी मेहनत भी करनी पड़ेगी। काफी लंबा सफर तामिरा ने इसके लिए तय करना होगा। विंस मैकमैहन जरूर तामिरा के प्रदर्शन से खुश हुए होंगे और आने वाले समय में वो उन्हें बड़ा ऑफर भी दे सकते हैं।तामिरा को देखकर वैसे सभी को रोंडा राउजी की याद आ गई। तामिरा की रेसलिंग का स्टाइल राउजी से बहुत मेल खाता है। रोंडा ने अगर ये वीडियो देखी होगी तो जरूर वो भी इससे खुश होंगी। तामिरा को इस समय सभी जगहों से खूब बधाइयां मिल रही हैं क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ा कारनामा टोक्यो ओलंपिक्स में किया।