गोल्डबर्ग के WWE/WCW करियर के टॉप 5 सबसे बड़े मुकाबले

#5 उनके स्ट्रीक की शुरुआत
Ad
hughmorrus-1476517241-800

रैसलिंग मैचों में बिल गोल्डबर्ग की विरासत उनके "स्ट्रीक" से शुरू होती है। इसलिए अगर हम उनके सबसे बेहतरीन मैचों के बारे में बात कर रहे हैं तो हमें यहाँ पर उनके स्ट्रीक का भी जिक्र करना होगा। यह मुकाबला हघ मोरर्स के खिलाफ 22 सितम्बर 1997 को हुआ। मोरर्स उस समय WCW के मिडकार्ड रैसलिंग के अनुभवी रैसलर थे। गोल्डबर्ग उस समय प्रभावशली व्यक्ति दिखे, खासकर उनकी काले रंग की शॉर्ट्स, काले जुटे और गंजे सिर को देखकर हमे स्टोन कोल्ड की याद आई। हालांकि गोल्डबर्ग साइज़ में बड़े थे। थोड़े समय तक दोनों की रैसलिंग चली फिर मोरर्स ने टॉप रोप से गोल्डबर्ग को मूनसॉल्ट दिया। इसपर सभी को चौंकाते हुए गोल्डबर्ग ने किक आउट कर दिया। इसके गोल्डबर्ग ने कुछ पावर स्लैम के साथ-साथ सुप्लेक्स देकर मोरर्स को हराया। जिसे बाद में जैकहैमर कहा गया। उसके बाद गोल्डबर्ग के स्ट्रीक की शुरुआत हुई जहां उन्होंने 173 मैचेस जीते। हालांकि ये आंकड़े झूठे हैं, WCW इसे गोल्डबर्ग को प्रभावशाली दिखाने के लिए बनाए थे। लेकिन गोल्डबर्ग इस मैच के बिना आगे बढ़ ही नहीं सकते थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications